मोदी ने चीन पर किया दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, PUBG और Ludo World सहित 47 ऐप्स बैन!

भारत में 59 चाइनीज ऐप्स बैन के बाद मोदी सरकार ने फिर से चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक किया है। भारत ने 47 और चाइनीज ऐप्स को बैन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 47 प्रतिबंधित चाइनीज ऐप्स, पहले से प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन के रूप में काम कर रहे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2020 6:28 AM IST / Updated: Jul 27 2020, 06:26 PM IST

नई दिल्ली. भारत में 59 चाइनीज ऐप्स बैन के बाद मोदी सरकार ने फिर से चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक किया है। भारत ने 47 और चाइनीज ऐप्स को बैन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 47 प्रतिबंधित चाइनीज ऐप्स, पहले से प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन के रूप में काम कर रहे थे। 47 चाइनीज ऐप्स की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में लोकप्रिय गेम PUBG मोबाइल, ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म AliExpress और  लोकप्रिय गेम लूडो वर्ल्ड शामिल हैं। 

- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा, ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि वे भारत की संप्रभुता, अखंडता और रक्षा के लिए खतरा हैं।

भारत में 250 ऐप्स की लिस्ट तैयार की है

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने अब 250 से अधिक ऐप्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिनको लेकर जांच की जा रही है कि यह किसी भी उपयोगकर्ता की गोपनीयता या राष्ट्रीय सुरक्षा उल्लंघनों के लिए खतरा है या नहीं। 

चीन में मांग सकते हैं यूजर्स की जानकारी

चीन में राष्ट्रीय खुफिया कानून 2017 उन सभी तकनीकी कंपनियों को नियंत्रित करता है जो चीन में स्थित हैं या चीनी स्वामित्व के अधीन हैं। कानून सभी व्यवसायों को कोई भी और सभी जानकारी साझा करने के लिए बाध्य करता है, जो चीनी सरकार मांग सकती है। 

- PUBG में चीनी टेक दिग्गज Tencent की  हिस्सेदारी है। AliExpress का मालिक  अलीबाबा है। जीली लोकप्रिय फोन निर्माता Xiaomi का ऐप है। Resso बायटेंस से एक म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है। इस सूची में न केवल चीनी टेक दिग्गजों द्वारा श्याओमी, टेनसेंट, अलीबाबा और बायेडेंस के ऐप शामिल हैं, बल्कि डेवलपर्स और कंपनियां मीटू, एलबीई टेक, परफेक्ट कॉर्प, सिना कॉर्प, नेटेज गेम्स और यजु ग्लोबल भी शामिल हैं।

पहले बैन हो चुके हैं 59 चाइनीज ऐप्स

भारत में पिछले महीने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन किया गया था, जिसमें 1. टिक टॉक (TikTok)2. Shareit3. Kwai4. यूसी ब्राउजर (UC Browser)5. Baidu map6. Shein7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings)8. डियू बैट्री सेवर (DU battery saver)9. हेलो (Helo)10.लाइक (Likee)11. यू कैन मेकअप (YouCam makeup)12. एमआई कम्युनिटी (Mi Community)13. सीएम ब्राउजर (CM Browers)14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner)15. APUS Browser16. ROMWE17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory)18. न्यूज डॉग (Newsdog)19. बैक्ट्री प्लस (Beutry Plus)20. वी चैट (WeChat)21. यूसी न्यूज (UC News)22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail)23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. बिंगो लाइव (Bigo Live)28. सेल्फी सिटी (SelfieCity)29. मेल मास्टर (Mail Master)30. Parallel Space31. एमआई वीडियो कॉल (Mi Video Call – Xiaomi)32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. कैम स्कैनर (Cam Scanner)45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy शामिल हैं।

 

 

 

भारत ने बैन किए चीन के 106 ऐप, PUBG समेत 250 ऐप भी रडार पर

Share this article
click me!