Bank Holiday: इस हफ्ते लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, इस हफ्ते मिलेगी 7 दिनों की छुट्टी, जानें क्या है वजह?

Published : Sep 29, 2025, 04:18 PM IST
Public Holiday 2025

सार

Bank Holiday 2025: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर का नया महीना शुरू होने वाला है। इस हफ्ते कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं। 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पूरे हफ्ते बैंक बंद रहेंगे। 

Bank Holiday 2025: सितंबर का महीना खत्म हो गया है और अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस महीने दिवाली और छठ पूजा जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसलिए 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। जो लोग बैंक शाखाओं में पैसे जमा या निकालते हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए बैंक बंद होने से पहले अपनी नकद जरूरतें पूरी कर लें। लेकिन ऑनलाइन लेन-देन, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं इस दौरान बिना किसी परेशानी के काम करती रहेंगी।

इस हफ्ते मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक  छुट्टियों की सूची जारी की है। इसके अनुसार, 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कुछ बैंक बंद रहेंगे। लेकिन ये छुट्टियां पूरे देश के सभी बैंकों पर लागू नहीं होंगी। अलग-अलग राज्य और शहरों में छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और अवसरों के अनुसार बदल सकती हैं। अक्टूबर 2025 में कई बड़े त्योहार हैं, जैसे महानवमी, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा। इन त्योहारों की वजह से कई सार्वजनिक बैंक छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा, 2 अक्टूबर 2025 को भी राष्ट्रीय स्तर पर बैंक छुट्टी होगी। हालांकि, ये छुट्टियां हर राज्य और शहर में अलग-अलग होंगी, क्योंकि कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं।

यह भी पढ़ें: 4500 बांस का इस्तेमाल, 2 लाख रुपये का कपड़ा.... विजयादशमी के मौके पर जलाया जाएगा 180 फीट का रावण

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

सोमवार, 29 सितंबर: अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

मंगलवार, 30 सितंबर: अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महाअष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बुधवार, 1 अक्टूबर:  अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और त्रिवेंद्रम में महानवमी, दशहरा और विजयादशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

शुक्रवार और शनिवार, 3-4 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 5 अक्टूबर: पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया