Data Leak की बड़ी खबर में दो असुरक्षित डेटाबेस से 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड मिले हैं। इनमें यूजरनेम, पासवर्ड, फोन नंबर और पहचान संख्या शामिल हैं। जानें Infostealer Malware क्या है और ऑनलाइन डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
Data Leak: दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स की चिंता बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दो असुरक्षित ऑनलाइन डेटाबेस में 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड मिले हैं। इनमें ईमेल, यूजरनेम, पासवर्ड, फोन नंबर, राष्ट्रीय पहचान संख्या और निजी दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। 'वायर्ड' (WIRED) की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों डेटाबेस का पता अलग-अलग साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने लगाया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि किसी ने इस डेटा को डाउनलोड भी किया था या नहीं।
Data Breach: दो डेटाबेस में क्या मिला?
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों डेटाबेस एक-दूसरे से जुड़े नहीं थे और उनमें अलग-अलग तरह की जानकारी मौजूद थी।
- पहला डेटाबेस: साइबर सुरक्षा कंपनी UpGuard के रिसर्च डायरेक्टर ग्रेग पोलॉक ने इसका पता लगाया। इसमें करीब 1.64 अरब रिकॉर्ड थे। इनमें 84 करोड़ राष्ट्रीय पहचान संख्या, 30 करोड़ फोन नंबर, 1.1 करोड़ छात्रों के रिकॉर्ड और 80 लाख व्यावसायिक पंजीकरण शामिल थे। इसमें बच्चों और कारोबार से जुड़ी निजी जानकारी भी थी।
- दूसरा डेटाबेस: साइबर सुरक्षा शोधकर्ता जेरेमिया फाउलर को करीब 2 अरब लॉगिन क्रेडेंशियल मिले। इनमें ईमेल, यूजरनेम, पासवर्ड, ब्राउजर कुकीज, सेशन टोकन और डिवाइस की जानकारी शामिल थी। करोड़ों सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स खातों का डेटा भी इसमें मौजूद था।
Infostealer Malware: कैसे चोरी हुआ डेटा?
शोधकर्ता फाउलर के मुताबिक, लॉगिन से जुड़ी जानकारी इन्फोस्टीलर मैलवेयर के जरिए जुटाई गई हो सकती है। यह मैलवेयर संक्रमित डिवाइस से सेव पासवर्ड, ब्राउजर हिस्ट्री और दूसरी संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है।
कैसे इकट्ठा हुआ इतना बड़ा डेटा और क्या है खतरा?
- जेरेमिया फाउलर के अनुसार, यह डेटा संभवतः 'इन्फोस्टीलर मैलवेयर' के जरिए चुराया गया है, जो डिवाइस से चुपके से सेव किए गए पासवर्ड और हिस्ट्री निकाल लेता है।
- इसमें करीब 4 लाख ऐसे दस्तावेज भी मिले, जो किसी के डिजिटल जीवन की परतें खोल सकते हैं।
- हालांकि, शोधकर्ताओं का मानना है कि इनमें कई रिकॉर्ड डुप्लिकेट हो सकते हैं और यह साफ नहीं है कि डेटाबेस बंद होने से पहले किसी ने इसे डाउनलोड किया या नहीं।
Password Security: अपना डेटा कैसे बचाएं?
- हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें।
- पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें।
- जहां सुविधा हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें।
ध्यान रहे, 3.5 अरब रिकॉर्ड का मतलब इतने अलग-अलग यूजर्स नहीं हैं। इनमें डुप्लिकेट रिकॉर्ड भी हो सकते हैं। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि डेटाबेस बंद होने से पहले किसी ने जानकारी चुराई थी या नहीं। अलग-अलग वेबसाइटों के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करने की आदत छोड़ दें। मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए पासवर्ड मैनेजर की मदद लें और हर जरूरी अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें।
















