
पुडुचेरी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इन दिनों के केजरीवाल की राह पर हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों से राजभवन के बाहर धरना दे रखा है। वे उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग की है। वी नारायणसामी का आरोप है कि उप राज्यपाल राज्य की चुनी हुई संवैधानिक सरकार को काम करने नहीं दे रही हैं। वे हर रोज सरकार के काम में रोड़े अटकाती हैं।
कांग्रेस शासित राज्य में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के अलावा पीसीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमणियन, उनकी सरकार के मंत्री, विधायक कार्यकर्ता के अलावा वाम दल भी धरना दे रहे हैं।
बेदी को हटाएं पीएम मोदी
इससे पहले वीसीके नेता टी तिरुमावलावन और भाकपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव मुथारसन ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अगर पीएम मोदी लोकतंत्र और लोगों के कल्याण में भरोसा करते हैं, तो उन्हें हस्तक्षेप कर बेदी को हटाना चाहिए।
'दर्जा खत्म करने की साजिश रच रहे पीएम मोदी-बेदी'
वहीं, मुख्यमंत्री नारायणसामी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और किरण बेदी पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और बेदी राज्य की जनता के अधिकारों से उन्हें वंचित करना चाहता हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.