केजरीवाल की राह पर चले इस राज्य के CM, तीन दिनों से राजभवन के बाहर एलजी किरण बेदी के खिलाफ दे रहे धरना

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इन दिनों के केजरीवाल की राह पर हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों से राजभवन के बाहर धरना दे रखा है। वे उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2021 10:02 AM IST

पुडुचेरी.  पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इन दिनों के केजरीवाल की राह पर हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों से राजभवन के बाहर धरना दे रखा है। वे उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग की है। वी नारायणसामी का आरोप है कि उप राज्यपाल राज्य की चुनी हुई संवैधानिक सरकार को काम करने नहीं दे रही हैं। वे हर रोज सरकार के काम में रोड़े अटकाती हैं। 

कांग्रेस शासित राज्य में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के अलावा पीसीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमणियन, उनकी सरकार के मंत्री, विधायक कार्यकर्ता के अलावा वाम दल भी धरना दे रहे हैं। 
 

Latest Videos

 
बेदी को हटाएं पीएम मोदी
इससे पहले वीसीके नेता टी तिरुमावलावन और भाकपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव मुथारसन ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अगर पीएम मोदी लोकतंत्र और लोगों के कल्याण में भरोसा करते हैं, तो उन्हें हस्तक्षेप कर बेदी को हटाना चाहिए। 
 
'दर्जा खत्म करने की साजिश रच रहे पीएम मोदी-बेदी' 
वहीं, मुख्यमंत्री नारायणसामी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और किरण बेदी पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और बेदी राज्य की जनता के अधिकारों से उन्हें वंचित करना चाहता हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला