पंजाब के कैप्टन की कांग्रेस मुखिया से मुलाकातः बोले-सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर, कहीं कोई कलह नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का हर फैसला उनको मंजूर है। सब मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पार्टी में किसी प्रकार के कलह से इनकार किया है।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2021 4:39 PM IST / Updated: Jul 06 2021, 10:10 PM IST

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस का अंतर्कलह सड़क पर है। राज्य में कांग्रेस के सियासी घमासान के बीच सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो कैप्टन ने सोनिया गांधी से 18 बिंदुओं पर बात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबको साथ मिलकर काम करने को कहा है। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द सबकुछ सही हो जाएगा। हालांकि, मीटिंग में राहुल गांधी नहीं थे।

ये लोग शामिल रहे बैठक में 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सोनिया गांधी ने बैठक की और उनकी बातों को सुना। पंजाब में मचे सियासी घमासान को शांत कराने के लिए हुई बैठक में सोनिया गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

मीटिंग के पहले सोनिया से मिली थीं प्रियंका

कैप्टन के दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मिलने के पहले प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। बता दें कि प्रियंका से नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। 

कैप्टन बोले-सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का हर फैसला उनको मंजूर है। सब मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पार्टी में किसी प्रकार के कलह से इनकार किया है।  
कैप्टन ने कहा, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने आया था। पार्टी के आंतरिक मामलों, पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। सोनिया गांधी जो भी फैसला लें, हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।‘

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं सिद्धू पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, मैं यहां पार्टी को मजबूत करने आया हूं।‘ 

यह भी पढ़ें:

महामारी में विदेशी मीडिया ने की भारत की छवि खराब करने की कोशिश

पश्चिम बंगाल में फिर होगा विधान परिषद, सरकार ने विधानसभा में पास कराया प्रस्ताव

बंगाल में मनाया जाएगा ‘खेला होबे’ दिवस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया विधानसभा में ऐलान

असम के सात जिलों में कल से संपूर्ण लॉकडाउन, 16 जिलों में दो बजे दोपहर से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध

Share this article
click me!