
लुधियाना. पंजाब Congress में मची कलह के बीच AAP राज्य में धांसू एंट्री की योजनाओं पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने दो दिवसीय पंजाब यात्रा के आखिरी दिन कई बड़ी घोषणाएं कर दीं। मीडिया से चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर गरीबों को मुफ्त अनाज और अच्छा इलाज दिलवाया जाएगा। हालांकि अभी उन्होंने पंजाब में CM कैंडिडेट का नाम उजागर करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि समय आने पर बताया जाएगा। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। केजरीवाल के साथ आप सांसद भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।
16000 पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। पंजाब में 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, इन्हें यहां पिंड क्लीनिक कहा जाएगा। पंजाब के लोगों को हेल्थ कार्ड भी जारी किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर जितने भी सरकारी अस्पताल हैं, सभी एयर कंडीशन कराए जाएंगे। साथ ही बड़े स्तर पर और भी सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा।
पंजाब कांग्रेस में मची कलह का मिल सकता है लाभ
पंजाब Congress में मची कलह का AAP को फायदा मिल सकता है। बता दें कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot SinghSidhu) ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने अपना रिजाइन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजा है। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.