गणतंत्र दिवस की परेड पर राफेल का भी होगा शो

Published : Jan 18, 2021, 07:42 PM IST
गणतंत्र दिवस की परेड पर  राफेल का भी होगा शो

सार

इस गणतंत्र दिवस पर लड़ाकू विमान राफेल को भी शो में शामिल किया जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा, जब राफेल का प्रदर्शन सार्वजनिक किया जाएगा। राफेल को 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

नई दिल्ली. बेशक कोरोनाकाल के कारण इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पहले वर्षों जैसी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन इस बार कुछ खास होने जा रहा है। इस बार की परेड में भारतीय वायु सेना की शान राफेल भी शो में शामिल किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना मेक इन इंडिया थीम के तहत कुछ लड़ाकू विमानों को शो में शामिल करेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब राफेल का सार्वनजिक प्रदर्शन होगा। राफेल को 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

ऐसा होगा शो
इस बार की परेड में 42 विमान फ्लाइट पास्ट में शामिल होंगे। इनमें राफेल के अलावा सुखोई-30, मिग-29, जगुआर आदि शामिल हैं। वहीं, चिनकू ट्रांसपोर्ट हेलिकाप्टर अपाचे कॉम्बेट हेलिकॉप्टर सी 130 जे ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल होंगे। चिनकू अमेरिका मेड है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। आतंक गतिविधियों के मद्देनजर दिल्ली में चौकसी बरती जा रही है। जगह-जगह आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं। अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और नाइजीरियन पकड़े जा रहे हैं।

बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमान खरीदे हैं। इनमें 30 विमान लड़ाकू, जबकि छह प्रशिक्षक हैं। ये अंबाला एयरबेस का हिस्सा हैं। यह भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस  है। यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा महज 220 किलोमीटर दूर है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें