भारत को मिलने वाले पहले राफेल का नाम होगा 001, इसके पीछे है खास वजह

भारत के लिए 8 अक्टूबर का दिन खास है। इस दिन भारत को उसका सबसे घातक हथियार मिलने जा रहा है। जी हां। रक्षा मंत्री 8 अक्टूबर को फ्रांस में होंगे और वहीं शस्त्र पूजा भी करेंगे। राजनाथ सिंह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2019 7:50 AM IST

नई दिल्ली. भारत के लिए 8 अक्टूबर का दिन खास है। इस दिन भारत को उसका सबसे घातक हथियार मिलने जा रहा है। जी हां। रक्षा मंत्री 8 अक्टूबर को फ्रांस में होंगे और वहीं शस्त्र पूजा भी करेंगे। राजनाथ सिंह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अधिकारिक तौर पर भारत को राफेल विमान सौंपा जाएगा। फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद रहा है। 58 हजार करोड़ यह सौदा हुआ था। रोचक बात यह है कि पहले राफेल का नाम आरबी 001 रखा गया है। यह नंबर राफेल डील में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया को समर्पित है।

10 पायलट मई तक फ्रांस में लेंगे ट्रेनिंग
राजनाथ सिंह के साथ 10 भारतीय पायलट भी जा रहे हैं। इनके साथ में 40 टेक्नीशियन भी जा रहे हैं। ये मई तक फ्रांस में ट्रेनिंग लेंगे। इसी दौरान पहले चार रफाल मई के अंत तक भारत आएंगे। 2022 तक पूरे 36 राफेल विमान भारत में होंगे।

Latest Videos

पहले 18 राफेल अम्बाला में होंगे तैनात
फ्रांस से मिलने वाले 19 राफेल पाकिस्तान सीमा के पास अम्बाला एयरबेस पर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 18 विमान हाशीमारा एयरबेस पर तैनात किए जाएंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल