अमेरिका में राहुल गांधी ने भाजपा और PM मोदी को लेकर कही ये 5 बड़ी बातें

Published : Sep 10, 2024, 09:21 AM IST
rahul gandhi us

सार

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर भाजपा को 245 सीटें ही मिलतीं। राहुल गांधी के इस बयान से देश में हंगामा मचा हुआ है।

नेशनल डेस्क। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए हैं। वहां उनके बयानों के बाद से देश में हंगामा मचा है। इसके अलावा भाजपा की ओर से भी कांग्रेस नेता पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं यूएस में राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के फिर से सत्ता में आने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी के भगवान से बात करने वाले बयान पर टिप्पणी करने के साथ कई बड़ी बातें बोलीं और प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत की। जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा…

  • निष्पक्ष चुनाव में 245 पर ही सिमट जाती भाजपा
    राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होता तो मुझे लगता है भाजपा 245 सीटों के आसपास ही पहुंच पाती। इस बार चुनाव में भाजपा की हालत पस्त थी। जनता ने भाजपा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया था। यूपी जैसे बड़े राज्य की सीट भी उनके हाथ से चली गई। कई बड़े नेता भी सीट नहीं बचा सके।
  • मोदी ने कभी नहीं सोचा था 300-400 सीट के करीब
    राहुल ने अमेरिका में कहा कि भाजपा और पीएम मोदी केवल जुमलेबाजी करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार का आधा समय बीतने के बाद भाजपा और पीएम मोदी को स्थिति समझ आ गई थी। इन लोगों ने कभी भी ये नहीं सोचा था कि ये 300-400 सीटों के आसपास हैं। फिर भी 400 पार की रट लगाए थे। 
  •  मोदी के भगवान से बात करने वाले बयान पर बोले राहुल
    कांग्रेस नेता ने मोदी के भगवान से बात करने वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि मैं सीधे भगवान से बात करता हूं। इसके पीछे की बात ये है कि उन्हें पता था कि हमने उन्हें साफ कर दिया। पीएम की इन बातों को कांग्रेस ने मनोवैज्ञानिक पतन के रूप में लिया है।
  • जिसके बल पर सत्ता में आए वह गठबंधन भी ध्वस्त
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नैया इस बार जिस गठबंधन ने पार लगाई थी वह खुद ही बुरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जनता का मन भी भाजपा ने इस बार देख ही लिया है। मोदी सरकार हर मामले में असफल साबित हो रही है।
  • सरकार ने चुनाव से पहले सीज कर दिया था मेरा अकाउंट
    राहुल ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने की सारी कोशिश की गई थी। चुनाव से पहले सरकार ने मेरा अकाउंट तक सीज कर दिया था। सभी नेता और पदाधिकारी ने कहा कि अब आगे सारा काम कैसे होगा तो मैंने कहा कि देखा जाएगा, जितना कर सकते हैं उतना प्रयास करेंगे। 

प्रवासी भारतीयों को बताया दोनों देशों का ब्रिज
राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप लोग अमेरिका और भारत को जोड़ने वाले एक ब्रिज के समान हैं। वाशिंगटन डीसी मेट्रो क्षेत्र में उन्होंने कहा, आप सभी भारतीयों की दो पहचान है, एक अमेरिका और दूसरा भारत। आप दोनों देशों के बीच की कड़ी हैं और हमें गर्व महसूस कराते हैं। आपकी कठिनाइयों और संघर्षों को हम समझते हैं। आप अपने साथ विनम्रता और प्यार लेकर आए हैं। आप भारत और अमेरिका दोनों पर गर्व करते हैं।

पढ़ें अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात, पढ़ें 10 बड़े बयान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला