राहुल, प्रियंका ने लोगों से कांग्रेस के 'सत्याग्रह' शामिल होने की अपील की

Published : Dec 23, 2019, 12:59 PM IST
राहुल, प्रियंका ने लोगों से कांग्रेस के 'सत्याग्रह' शामिल होने की अपील की

सार

पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर पार्टी के 'सत्याग्रह' में शामिल होने का आह्वान किया है  

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर पार्टी के 'सत्याग्रह' में शामिल होने का आह्वान किया है। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ' प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, 'राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।'

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा, 'देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tamil Nadu CM Vijay: "महिलाओं का अपमान हुआ तो कानून कार्रवाई करेगा", Trisha टिप्पणी विवाद पर बयान
Delhi Building Collapse: क्या होता है Lookout Circular? बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ क्यों हुआ जारी