
रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस जेएमएम को स्पष्ट बहुमत मिला है। जनता ने पिछले तीन चुनाव का ट्रेंड जारी रखते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा को नकार दिया। भाजपा के बड़े चेहरे भी जीत हासिल नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से हार का सामना करना पड़ा। वे यहां से पिछली पांच बार से चुनाव जीत रहे थे। उधर, JMM के हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।
20 हॉट सीटों का हाल
| प्रत्याशी | सीट | पार्टी | नतीजे |
| रघुवर दास | जमशेदपुर ईस्ट | BJP | हारे |
| नीरा यादव | कोडरमा | BJP | जीते |
| महुआ माझी | रांची | JMM | हारीं |
| सुनीता चौधरी | रामगढ़ | OTH | हारीं |
| अंबा प्रसाद | बड़का गांव | INC | जीतीं |
| सुदेश महतो | सिल्ली | OTH | जीते |
| सरयू राय | जमशेदपुर ईस्ट | OTH | जीते |
| हेमंत सोरेन | दुमका | JMM | जीते |
| रागिनी सिंह | झरिया | BJP | हारीं |
| सत्येंद्र तिवारी | गढ़वा | BJP | हारे |
| रामेश्वर उरांव | लोहरदगा | INC | जीते |
| गौरव वल्लभ | जमशेदपुर ईस्ट | INC | हारे |
| दीपक बिरुआ | चाईबासा | JMM | जीते |
| शिवपूजन मेहता | हुसैनाबाद | OTH | हारे |
| रामचंद्र चंद्रवंशी | बिश्रामपुर | BJP | जीते |
| केएन त्रिपाठी | डालटनगंज | INC | हारे |
| लक्ष्मण गिलुवा | चक्रधरपुर | BJP | हारे |
| नील कंठ सिंह मुंडा | खूंटी | BJP | जीते |
पांच चरणों में हुआ मतदान
81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई।
एडीआर के मुताबिक, 28% यानी 335 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं। वहीं, 222 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इस चुनाव में 128 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा की साख दांव पर लगी है। क्योंकि हाल ही में महाराष्ट्र्र में भाजपा ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता गंवाई है। उधर, धारा 370 के बाद और नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह चुनाव हुआ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.