कोरोना : राहुल गांधी ने केंद्र पर सवाल उठाए, यूजर्स ने कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में स्थिति को देखिए

देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। राज्यों से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड बस एक उत्सव का ढोंग है। दरअसल, राहुल गांधी का इशारा टीकोत्सव की ओर था, जिसे केंद्र की ओर से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया गया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2021 7:32 AM IST / Updated: Apr 15 2021, 02:06 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। राज्यों से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। हालांकि, यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। यूजर्स ने कहा कि केंद्र को सलाह देने से पहले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की स्थिति देखें। 

क्या कहा राहुल गांधी ने? 
राहुल गांधी कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार केंद्र पर निशाना साध रहे है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन,वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। दरअसल, राहुल गांधी का इशारा टीकोत्सव की ओर था, जिसे केंद्र की ओर से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया गया। 


यूजर्स ने साधा निशाना
मिहीर झा नाम के यूजर ने छत्तीसगढ़ की एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, राहुल गांधी कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र को ज्ञान दे रहे हैं। लेकिन वे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना से स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। 
 


क्या है देश में कोरोना की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नए केस सामने आए हैं। हालांकि, 93,528 लोग ठीक हुए। वहीं, इस दौरान 1,038  लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 1,40,74,564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1,24,29,564 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1,24,29,564 हो गए हैं। अब तक देश में 1,73,123 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
ये हैं देश के 5 सबसे संक्रमित राज्य
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 58,952 नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 60,212 नए केस मिले थे। बुधवार को उत्तर प्रदेश में 20,439, दिल्ली में 17,282, छत्तीसगढ़ में 14,250 और कर्नाटक में 11,265 केस सामने आए। मध्य प्रदेश में भी केस बढ़े हैं। यहां 9,720 नए केस मिले हैं।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन