
नेशनल न्यूज। कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार काफी तेजी से चल रहा है। राहुल गांधी भी लगातर चुनावी सभाएं कर जनता के बीच पुहंच रहे हैं और पार्टी की नीतियों और मैनिफेस्टों में किए गए वादों को लेकर चुनाव में लोगों से वोट की अपील कर कांग्रेस को जिताने की बात कह रहे हैं। आज रांची में इंडिया गठबंधन की बड़ी जनसभा आयोजित हो रही है लेकिन राहुल गांधी उसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस कारण राहुल ने अपना रांची दौरान रद्द कर दिया है।
राहुल गांधी की इंडिया ब्लॉक की आज रैली और सभा होनी है। इसमें राहुल गांधी को भी शामिल होना था लेकिन अचाकन उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने इस बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे को भी जानकारी दे दी है।
पढ़ें PM Modi Interview: टिकट चेकर का उदाहरण देकर मोदी ने बताई ED-CBI की ड्यूटी, बताया UPA का काला सच
कई बड़ी हस्तियां शामिल
सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी संग उलगुलान रैली में हिस्सा लेने के लिए शामिल हो रहे हैं।
लालू यादव और फारुक अब्लुदल्लाह भी शामिल
इंडिया ब्लॉक की सभा में 14 दल के नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव, एनसीपी नेता फारुक अब्दुल्लाह समेत मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, दीपाशंकर भट्टाचार्च आदि शामलि हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.