
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज एक बार फिर सड़क पर उतरे और उन्होंने टैक्सी ड्राइवरों का हाल चाल जाना। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना था। जिसके बाद उन्होंने पिछले दिनों उनके दर्द का वीडियो भी जारी किया था।
पैदल जा रहे मजदूरों को भेजवाया था घर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास इन प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। उन्होंने फुटपाथ पर मजदूरों के साथ बैठकर बात की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले इन मजदूरों का दुख दर्द साझा किया था और घर भेजने का इंतजाम करवाया था। ये मजदूर हरियाणा के अंबाला से पैदल चलकर अपने गांव जा रहे थे।
देश में 1.44 लाख कोरोना मरीज
देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 44 हजार 69 हो गई है। जबकि अब तक 4117 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना शिकार 59 हजार 913 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना का कहर तेज होता जा रहा है। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हजार 667 हो गई है। जबकि अब तक 1695 लोगों की मौत हो चुकी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.