बयान देने के 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया तो राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा- इतनी जल्दी क्यों है?

Published : Mar 19, 2023, 11:52 PM ISTUpdated : Mar 20, 2023, 12:01 AM IST
Delhi Police

सार

राहुल गांधी ने पूछा है कि महिलाओ से यौन उत्पीड़न मामले में बयान देने के 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस इतनी जल्दी में क्यों है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि यात्रा के दौरान उनसे बहुत सी ऐसी महिलाएं मिलीं, जिन्होंने कहा कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था। रविवार को पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची और पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली पुलिस के नोटिस का चार पन्नों का प्रारंभिक जवाब भेजा। इसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। राहुल ने पूछा कि बयान देने के 45 दिन बाद अचानक पुलिस को इतनी जल्दी क्यों है?

पांच दिन में तीसरी बार राहुल के घर पहुंची पुलिस
रविवार को राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की टीम पांच दिन में तीसरी बार पहुंची। इसके बाद राहुल ने 10 प्वाइंट में जवाब दिया। 30 जनवरी को दिए गए बयान से संबंधी सवालों का विस्तार से जवाब देने के लिए राहुल गांधी ने 8-10 दिन का वक्त मांगा है।

12 बजे पुलिस अधिकारियों से मिले राहुल गांधी
बता दें कि रविवार को दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल रविवार सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी के 12, तुगलक लेन स्थित घर पहुंचा था। राहुल गांधी करीब 12 बजे पुलिस अधिकारियों से मिले। इसके बाद पुलिस दोपहर एक बजे राहुल के घर से निकली।

यह भी पढ़ें- 'लोकतंत्र पर हमले' वाले अपने बयान पर बोले राहुल गांधी, नहीं की विदेशी हस्तक्षेप की मांग

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कहा था "मैंने सुना है कि महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।" चूंकि यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी। वे यह पता लगाना चाहते थे कि क्या किसी पीड़ित ने कांग्रेस नेता से संपर्क किया था ताकि मामले की जांच हो सके।

यह भी पढ़ें- OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही अश्लीलता पर सरकार सख्त, मंत्री बोले- क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दास्त नहीं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान