किसानों को राहुल गांधी का समर्थन, ट्वीट कर कहा- PM मोदी ने पूरे देश के किसानों को संकट में धकेला

Published : Dec 05, 2020, 10:06 AM IST
किसानों को राहुल गांधी का समर्थन, ट्वीट कर कहा- PM मोदी ने पूरे देश के किसानों को संकट में धकेला

सार

कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि बिना न्यूनत्तम समर्थन मूल्य और APMC के बिहार के किसान बेहद मुसीबत में हैं और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। "

 

10वें दिन जारी है किसानों का धरना 
नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का आज 10वां दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की सरकार के साथ दो दौर की वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली वार्ता 3 दिसंबर को हुई, दूसरे दौर की वार्ता 5 दिसंबर को हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bengaluru Road Rage Viral Video: मामूली एक्सीडेंट के बाद बवाल, नशे में धुत दो महिलाओं ने कैब ड्राइवर को पीटा
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा