राहुल का केंद्र पर तंज- सरकार ने पेट्रोल-डीजल सस्ता किया, बचत के इस पैसे से आप क्या क्या करेंगे?

Published : Mar 28, 2021, 04:14 PM IST
राहुल का केंद्र पर तंज- सरकार ने पेट्रोल-डीजल सस्ता किया, बचत के इस पैसे से आप क्या क्या करेंगे?

सार

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर इसे भाजपा की ईंधन की लूट बताया है। राहुल ने पूछा कि आप इस बचत की राशि से क्या क्या करेंगे। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 2 दिन में कुछ पैसे की कमी आई है।   

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर इसे भाजपा की ईंधन की लूट बताया है। राहुल ने पूछा कि आप इस बचत की राशि से क्या क्या करेंगे। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 2 दिन में कुछ पैसे की कमी आई है। 

राहुल ने ट्वीट किया, चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे?

शिवसेना ने भी साधा निशाना
उधर, शिवसेना ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम कम किए हैं, ताकी ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा भाजपा को ना उठाना पड़े। शिवसेना ने कहा कि लोगों को नहीं भूलना चाहिए, इसका हिसाब फिर कभी बराबर किया जाएगा।

24-25 मार्च को कम हुए ईंधन के दाम
24 और 25 मार्च को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। इससे राजधानी में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर घट गया। 
 
कहां कितनी हैं डीजल पेट्रोल की कीमतें

राज्य             पेट्रोल         डीजल
दिल्ली           90.78          81.10
कोलकाता     90.98          83.98 
मुंबई            97.19          88.20 
चेन्नई            92.77          86.10

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली