
कोलकाता, पश्चिम बंगाल. यहां होने जा रहे विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने रविवार तड़के ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व माओवादी छत्रधर महतो को गिरफ्तार किया है। महतो पिछले साल ही माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे 10 साल जेल में गुजार चुके थे। मामला भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कथिततौर पर हाईजैक करने से जुड़ा है। यह घटना 2009 की है। आरोप है कि महतो और उसके साथियों ने फायरिंग करके राजधानी एक्सप्रेस को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी। यह ड्रामा करीब 4-5 घंटे चला था। महतो को NIA इससे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ 2009 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। मई, 2015 में मेदिनीपुर जिले की कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
यह भी जानें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.