
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबरों को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नजदीक हैं। मतदाता अपने स्टार कैंपेनर को सुनने का इंतजार कर रहे हैं। अब आलू से सोना बनाने की बात कौन करेगा। उधर, कांग्रेस ने इस मामले को निजी बताया। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा को इसमें पब्लिक लाइफ मिक्स ना करने की हिदायत दी।
21 मई को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान होना है। मतदान से 15 दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स आईं कि राहुल गांधी बैंकॉक रवाना हो गए। इसके बाद से राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। ट्विटर पर बैंकॉक ट्रेंड होने लगा। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी राहुल पर तंज कसा।
अब औरंगाबाद मेड मोबाइल की बात कौन करेगा?
कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, ''महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नजदीक हैं। मतदाता अपने स्टार कैंपेनर को सुनने का इंतजार कर रहे हैं। क्या यह सच है कि वह पहले ही बैंकॉक रवाना हो चुके हैं। अब अंबाला में 'आलू से सोना' और 'औरंगाबाद मेड मोबाइल' की बात कौन करेगा।''
सिंघवी ने किया राहुल का बचाव
कांग्रेस नेता सिंघवी ने राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने लिखा, किसी व्यक्ति के निजी और सार्वजनिक जीवन को मिलाना नहीं चाहिए। हमें किसी की निजता को बनाए रखना चाहिए। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.