वायनाड की जनता ने भारी मतों से राहुल गांधी को जीताकर भेजा संसद, 3.6 लाख की मार्जिन से मिली जीत

Published : Jun 04, 2024, 08:24 PM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 04:11 PM IST
Arvind Kejriwal Rahul Gandhi

सार

राहुल गांधी ने सीपीआई नेत्री एनी राजा को 3 लाख 64442 वोटों के अंतर से हराया है। बीजेपी नेता के.सुरेंद्रन तीसरे स्थान पर रहे। 

Rahul Gandhi won Wayanad seat: यूपी की रायबरेली ही नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय सीट पर भी भारी बहुमत से जीत हासिल की है। वायनाड की जनता ने राहुल गांधी को 3.6 लाख वोटों की मार्जिन से जीत दिलायी है। राहुल गांधी ने सीपीआई नेत्री एनी राजा को 3 लाख 64442 वोटों के अंतर से हराया है। बीजेपी नेता के.सुरेंद्रन तीसरे स्थान पर रहे।

कौन कितना वोट पाया?

वायनाड सीट से जीतने वाले कांग्रेस के राहुल गांधी ने 647445 वोट पाया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की एनी राजा ने 283023 वोट बटोरे हैं जबकि बीजेपी के के.सुरेंद्रन ने 141045 वोट पाया। राहुल गांधी ने यह चुनाव 364442 वोट से जीत लिया है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 706367 वोट पाए थे। यहां कुल 1092197 वोट उस समय पड़ा था। उस समय उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर को 4.31 लाख वोटों से हराया था। वायनाड सीट, कांग्रेस का 2019 से स्ट्रॉगहोल्ड रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एमआई शनावस, सीपीआई के सत्यन मोकरी को हराकर जीत दर्ज की थी।

केरल में बीजेपी का खुला खाता

केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। यहां कांग्रेस ने 14 सीटें जीती हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को दो सीटें मिली हैं तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी को एक सीट मिली है। केरल कांग्रेस को भी एक सीट मिली है। रेवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी भी एकसीट हासिल की है। पहली बार बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। एक्टर सुरेश गोपी ने त्रिशुर सीट से 74 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने सीपीआई के एडवोकेट वीएस सुनील कुमार को हराया है। कांग्रेस के के.मुरलीधरन यहां तीसरे नंबर पर थे। कांग्रेस का तिरुवनंतपुरम सीट भी काफी संघर्ष के बाद मिला। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर ने बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर को करीब 16 हजार वोटों से हराया है। केरल में कांग्रेस और लेफ्ट अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-पीएम मोदी की यह नैतिक हार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह