कृषि बिलों पर राहुल-प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाएगा कानून

Published : Sep 25, 2020, 01:26 PM IST
कृषि बिलों पर राहुल-प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाएगा कानून

सार

कृषि बिलों को लेकर किसानों की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कृषि बिलों को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नया कृषि बिल कानून किसानों को गुलाम बनाएगा।  

नई दिल्ली. कृषि बिलों के खिलाफ देशभर के कई किसान संगठन और विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है।  राहुल गांधी ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना देगा। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पहले जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नष्ट किया और अब नया कृषि कानून किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाएगा। वहीं, प्रियंका गांधी ने कृषि बिलों पर कहा कि इन बिलों के माध्मय से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) छीन ली जाएगी। किसानों को कांट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में कहा कि किसानों को न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। बीजेपी का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाता है लेकिन हम किसानों के साथ ये अन्याय कभी नहीं होने देंगे। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Mann Ki Baat 140: आपके लिए कितना उपयोगी है संचार साथी ऐप? PM मोदी ने गिनाए इसके फायदे
Delimitation Bill 2026: 131वें से 132वें संशोधन तक क्या बदला? 850 सीटें और 2051 का नया फॉर्मूला