कल से ट्रेन की ऑनलाइन टिकट हो जाएगी महंगी, एसी और नॉन एसी टिकट पर इतना पड़ेगा असर

Published : Aug 31, 2019, 03:45 PM IST
कल से ट्रेन की ऑनलाइन टिकट हो जाएगी महंगी, एसी और नॉन एसी टिकट पर इतना पड़ेगा असर

सार

आईआरसीटीसी के जरिए खरीदे गए ई-टिकट महंगे होने वाले हैं,  क्योंकि भारतीय रेलवे के एक आदेश के मुताबिक 1 सितंबर से सर्विस जार्च बहाल करने का फैसला किया है। तीन साल पहले मोदी सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सेवा शुल्क वापस ले लिया था। रेलवे 1 सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करेगा।  

नई दिल्ली. आईआरसीटीसी के जरिए खरीदे गए ई-टिकट महंगे होने वाले हैं,  क्योंकि भारतीय रेलवे के एक आदेश के मुताबिक 1 सितंबर से सर्विस जार्च बहाल करने का फैसला किया है। तीन साल पहले मोदी सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सेवा शुल्क वापस ले लिया था। रेलवे 1 सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करेगा।

स्लिपर के लिए 15 और एसी के लिए 30 रुपए का सेवा शुल्क

- आईआरसीटीसी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी(स्लीपर) की ई-टिकट पर 15 रुपए और प्रथम श्रेणी सहित वातानुकूलित श्रेणी की सभी ई-टिकट पर 30 रुपए का सर्विस जार्ज (सेवा शुल्क) वसूल करेगा।

- रेलवे बोर्ड ने 30 अगस्त को लिखे एक पत्र में कहा था कि आईआरसीटीसी रेलवे टिकट और पर्यटन शाखा ने ई-टिकट की बुकिंग पर सेवा शुल्क की बहाली के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी। 

- इसमें कहा गया है कि वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सेवा शुल्क माफ करने की योजना एक अस्थायी थी और रेल मंत्रालय ई-टिकट का शुल्क लेना शुरू कर सकता है। अधिकारियों का कहना है कि सेवा शुल्क बंद किए जाने के बाद IRCTC ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में ई-टिकटिंग राजस्व में 26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

- पहले आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 20 रुपए और सभी वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 40 रुपए का सेवा शुल्क लेता था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया