किसी ने लाश की बनाई बिरयानी तो किसी ने शव के साथ बनाए संबंध, जानिए मर्डर के खौफनाक किस्से....

Published : Jan 21, 2022, 04:10 PM ISTUpdated : Jan 21, 2022, 04:21 PM IST
किसी ने लाश की बनाई बिरयानी तो किसी ने शव के साथ बनाए संबंध, जानिए मर्डर के खौफनाक किस्से....

सार

बांग्लादेशी अभिनेत्री रायमा इस्लाम शिमू की हत्या की पहली सुलझ गई है, अभिनेत्री के हत्या उसके पति ने ही थी, लेकिन उनसे हत्या करने के बाद अभिनेत्री के शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिये थे, यह पहला मामला नहीं है जहां पर कालित ने कल्त करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े किये हों, इससे भी पहले ऐसे कई वारदातें सामने आईं हैं...   

नई दिल्ली :  बांग्लादेशी अभिनेत्री रायमा इस्लाम शिमू ((Raima Islam Shimu) के  मर्डर की गुत्थी सुलक्ष गई है। इस हाई प्रोफाइल मर्डर को अभिनेत्री के पति शखावत अली ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। उसने अभिनेत्री की हत्या उतनी बेरहमी तरीके की, जिसे सुनकर आप भी रूह कांप जाएगी, पति ने पहले पत्नी को गला घोंटकर मारा। इसके बाद उसके लाश के दो टुकड़े किए और बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक देता हैं। लेकिन ऐसे मामलों की भी कमी नहीं है, जिनमें कातिल ने कत्ल के बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर डाले और वो डॉक्टर भी नहीं थे। ऐसी कुछ खौफनाक वारदातों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पति का कत्ल कर शव से बनाए संबंध, लाश के टुकड़े कर चूहों को खिलाया
पिछले साल अक्टूबर में रूस से एक दिल दलहाने वाला मामला सामने आया था। जहां पर एक महिला ने अपने पति की बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी। उसके बाद शव के साथ रिलेशन भी बनाए। फिर शव के टुकड़े कर उसे चूहों के खाने के लिए छोड़ दिया। उस समय इस मामले को दुनियाभर की मीडिया ने कवर किया। 

टीवी प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर के शव को किए गए थे 300 टुकड़े 
साल 2008 की बात मुंबई में टेलीविजन प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर हत्या से हडकंप मच गया था, दरअसल हत्या करने के बाद उनके शव को 300 टुकड़े किये थे, इस जघन्य वारदात को सुनकर लोग कांप गए थे। नीरज की हत्या एमिली जेरोम मैथ्यू ने कन्नड़ अभिनेत्री मारिया मोनिका सुसाइराज के फ्लैट में की थी। फिर उन्हें जलाकर फेंक दिया गया था। इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने नेवी में काम करने वाले एमिली जेरोम मैथ्यू को दोषी ठहराया था।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की दोस्त की हत्या, टुकड़े कर फ्रिज में छिपाये
साल 2017 में नई दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में विपिन जोशी नाम के युवक का शव टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखा मिला था। इस सनसनीखेज वारदात से हडकंप मच गया था।  दरअसल, आरोपी बादल को अपने दोस्त विपिन जोशी और अपने पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था। शक में उसने विपिन की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद पीड़ित का गला रेत दिया था। इसके बाद में उसके शरीर के तीन टूकड़े कर शव को फ्रीज में रख दिया था। 

इंजीनियर ने बीवी की लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे
साल 2010 में  देहरादून में हत्या की एक वारदात ने पुलिस को भी दहला दिया था। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उस दिन अपनी बीवी की हत्या की। फिर उसकी लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें फ्रीजर में छिपा दिया। इसके बाद वह लाश का एक-एक टुकड़ा ठिकाने लगाता रहा। आरोपी पति का नाम राजेश गुलाटी था। वह अपने फ्लैट में पत्नी अनुपमा की शव के साथ रह रहा था। राजेश ने उससे लव मैरिज की थी। कत्ल के बाद राजेश ने पत्नी की लाश के 70 टुकड़े किए थे। पुलिस जब राजेश के घर पहुंची, तब फ्रिजर से अनुपमा की लाश के टुकड़े मिले। पड़ोसी हैरान थे, क्योंकि हत्या करने के बावजूद राजेश उसी फ्लैट में अपने जुड़वा बच्चों के साथ ऐसे रह रहा था, मानो कुछ हुआ ही नहीं। यह घटना पूरी देश में कुछ दिनों तक सुर्खियों में बनी रही थी।

प्रेमी की लाश के टुकड़े कर बनाई थी बिरयानी
2018 में यूएई में एक सनसनीखेज वारदात हुई थी, जिसे सुनकर लोग अंचभित रह गए थे। दरअसल,  मोरक्को से यूएई नौकरी करने आई एक महिला को एक लड़के से प्यार होता है और वह उसके साथ लिव-इन रहने लगती हैं। इसी दौरान महिला को छोड़कर उसके ब्वॉयफ्रेंड के संबंध उसकी एक रिश्तेदार से हो गए। महिला की रिश्तेदार से उसका ब्वॉयफ्रेंड शादी भी करना चाहता था। वारदात की रात सोने से पहले दोनों के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हुआ था। रात में जब उसका ब्वॉयफ्रेंड सो गया तो उस महिला ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। महिला ने सारे सबूत मिटाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड की लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर से लाश के बड़े टुकड़ों को छोटा किया। फिर उन टुकड़ों से महिला ने बिरयानी बनाकर खुद खाई और एक पाकिस्तानी पड़ोसी को भी खिलाई। 

यह भी पढ़ें- पति ने ही की एक्ट्रेस Raima Islam की हत्या, पहले गला घोंटा फिर बोरे में लाश को पैक कर झाड़ियों में फेंका

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला