
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अभी से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को भी बारिश की हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अप्रैल तक कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बढ़ते तापमान के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी सहित लगभग 25 जिलों में 9, 10 और 11 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: AI कर्मचारियों को 1 साल तक कुछ न करने के लिए पैसे क्यों दे रहा है Google? जानकर रह जाएंगे हैरान
देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है और अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आज से लेकर 12 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। बिहार में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.