Monsoon Alert: मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी; जानिए किस प्रदेश में कैसी रहेगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने मुंबई सहित तटीय जिलों में भारी बारिश(heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य और उत्तर भारत में भी बारिश का दौर बना रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2021 2:16 AM IST / Updated: Sep 20 2021, 11:37 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने उत्तर महाराष्ट्र जैसे-मुंबई, पालघर, ठाणे सहित अन्य तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात के चलते विदर्भ क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवात की स्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 10 दिनों तक उत्तर भारत में बारिश की कमी के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसलिए मानसून की विदाई देरी से हो सकती है। पिछले साल भी पश्चिमी मानसून की विदाई देरी से हुई थी।

यह भी पढ़ें-ऐसी भी बेबसी: भूख लगी तो कूड़े के ढेर से सड़ा-गला खाना खाने लगा बुजुर्ग, जहां कुत्ता भी ढूंढ रहा था जूठन

जानिए किस प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पांच जिलों-नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाको में भारी बारिश का अलट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बारिश के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इमरजेंसी नंबर-01368-221840 और मोबाइल नं. 9412082535 जारी किया है।

दिल्ली में कुछ दिन बारिश से राहत के बाद 21-22 सितंबर को फिर बारिश का क्रम शुरू हो सकता है। मौसम बदलने से रात का तापमान गिरेगा, जिससे हल्की ठंड का अहसास होगा।

भारतीय मौसम विभाग(IMD) के अनुसार राजस्थान और गुजरात पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे कई राज्यों में बारिश हो सकती है। गुजरात में मंगलवार से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में बने चक्रवात के मध्यभारत की ओर आगे बढ़ने से 2-3 दिनों में पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिण राजस्थान, तेलंगाना, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होगी।

pic.twitter.com/n3KSQ5R38w

यह भी पढ़ें
संडे बना जिंदगी का आखिरी दिन: 3 भाई और एक दोस्त की दर्दनाक मौत, सुबह घर से निकले..2 घंटे बाद आईं लाशें
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा: एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कंकड़-पत्थर सी बिखर गईं लाशें..

Share this article
click me!