Uttarakhand Rains: रोकी गई चार धाम यात्रा, 9 लोग लापता, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स

Published : Jun 29, 2025, 06:34 PM ISTUpdated : Jun 29, 2025, 06:35 PM IST
Uttarakhand Rains

सार

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लापता। चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, 40,000 से ज़्यादा लोग फंसे।

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश ने कहर ढाया है। यहां बादल फटने के चलते नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। 40,000 से ज्यादा ग्रामीणों तक पहुंच टूट गई है। राज्य सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी और मौसम संबंधी जोखिमों के चलते चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। बद्रीनाथ और यमुनोत्री राजमार्गों के महत्वपूर्ण हिस्सों पर भी सड़कें बंद हुईं हैं।

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स

1- भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में रोकने के निर्देश दिए हैं।

 

 

2- शनिवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुईं हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हुआ है।

3- भूस्खलन के कारण नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बंद हुआ है। केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है।

4- यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलाई के पास भूस्खलन की वजह से एक लेबर कैम्प प्रभावित हुआ। बालीगढ़ में निर्माणाधीन होटल साइट पर बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां काम कर रहे करीब 8-9 मजदूर लापता हो गए है।

5- उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया है कि बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बादल फटने के कारण निर्माण स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। यहां काम कर रहे मजदूर लापता हुए हैं। यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है।

6- शनिवार को भारी बारिश के कारण कुमाऊं क्षेत्र में 72 सड़कें बंद हो गईं। इससे अवरुद्ध हो गईं और 40,000 से अधिक लोग संपर्क से कट गए।

7- बिजली के तार टूटने से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कई गांव में बिजली कट गई है।

8- आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। सभी विभागों को तैयार रहने और लोगों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

9- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

10-भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारी बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले जिलों में हाई अलर्ट पर हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?