मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम, प्रेमी राज और तीन हिटमैन अरेस्ट, लेकिन सवाल और भी हैं...

Published : Jun 09, 2025, 05:22 PM IST
Raja Raghuwanshi  Murder Case

सार

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझती दिख रही है। गाइड के बयान से खुलासा, सोनम रघुवंशी ने अपने पति को मारने के लिए तीन हिटमैन को बुलाया था। प्रेमी राज कुशवाह गिरफ्तार।

Raja Raghuvanshi Murder Case:इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी के 12वें दिन हनीमून डेस्टिनेशन पर हुआ मर्डर अब एक हाईप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री बन चुकी है। शादी के 12वें दिन पत्नी सोनम के साथ मेघालय हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या ने न केवल पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है बल्कि इस मर्डर केस ने पुलिस की पेशानी पर भी बल ला दिया है। इस केस में अब नए किरदार, साजिशें और दिल दहला देने वाले ट्विस्ट सामने आ रहे हैं।

कैसे खुली साजिशों की परतें?

मावलाखियात (Mawlakhiat) गांव में स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को जो बयान दिया उसने पूरे केस को एक नई दिशा दे दी। 23 मई की सुबह 10 बजे उसने राजा और सोनम को तीन और अजनबी पुरुषों के साथ देखा, जो हिंदी में बात कर रहे थे। पुलिस को इस बयान के बाद यकीन हो गया कि जो लोग सोनम व राजा के साथ थे वे लोकल नहीं थे। यहीं से पुलिस को तीन नए संदिग्धों की तलाश शुरू हुई।

तीन हिटमैन गिरफ्तार: सोनम ने रखी थी सुपारी!

पुलिस ने अब तक विक्की, आकाश और आनंद नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ने इन्हें राजा की हत्या के लिए हायर किया था। इस खौफनाक प्लानिंग के पीछे जो नाम सबसे ज़्यादा चौंकाता है, वह है राज कुशवाहा। पुलिस का दावा है कि राज कुशवाहा, सोनम का प्रेमी है और इस मर्डर का मास्टरमाइंड भी है।

हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई?

21 मई: राजा और सोनम शिलॉन्ग में होमस्टे में चेक-इन करते हैं।

22 मई: दोनों ने दोपहिया वाहन किराए पर लिया और सोहरारिम के लिए रवाना हुए।

22 की शाम: वे मावलाखियात पहुंचे और नोंग्रियात (Nongriat) में शिपारा होमस्टे में रात बिताई।

23 मई: गाइड अल्बर्ट की मदद को ठुकराया और तीन अन्य पुरुषों के साथ देखे गए। यही आखिरी बार राजा को ज़िंदा देखा गया।

24 घंटे में लापता, एक हफ्ते में लाश

24 मई को किराए की ब्लू स्कूटी लावारिस हालत में मिली। 2 जून को राजा की लाश गहरी खाई से बरामद हुई। उसके पास से खून से सना माचेते और रेनकोट भी मिला।

सोनम की गिरफ्तारी और रहस्यमयी वापसी

सोनम की कहानी तब और पेचीदा हो गई जब 8 जून को वह उत्तर प्रदेश में एक ढाबे पर बुखार और तनाव में मिली। मेघालय पुलिस कहती है: सोनम ने सरेंडर किया। यूपी पुलिस कहती है: हमने उसे ढूंढा। 9 जून को उसे हिरासत में लिया गया और 24 घंटे में ही उसे ‘प्राइम सस्पेक्ट’ घोषित कर दिया गया।

मां का दर्द और शक

राजा की मां ने कहा: सोनम ने पूरी हनीमून प्लानिंग की थी लेकिन रिटर्न टिकट नहीं बुक किया। उसने मेरे बेटे को 10 लाख की ज्वेलरी पहनने पर मजबूर किया था।

क्या था मकसद? प्यार, पैसा या प्लान्ड क्राइम?

पुलिस के मुताबिक सोनम, अपने पुराने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ ज़िंदगी बिताना चाहती थी। इसलिए शादी के एक हफ्ते के अंदर ही उसने अपने पति को मरवा दिया। SIT जांच जारी है। तीन हिटमैन, प्रेमी और अब पत्नी सलाखों के पीछे हैं। लेकिन सवाल अब भी बाकी हैं...

  • क्या सोनम अकेली मास्टरमाइंड थी?
  • इस साजिश में और कौन शामिल है?
  • और क्या राजा को पहले से कुछ भनक लगी थी?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह