कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन आखिरी रास्ता, इससे ही इसे हराया जा सकता है: राजीव चंद्रशेखर

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। आज लॉकडाउन का 6वां दिन है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने एक बार फिर लोगों से घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2020 1:22 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। आज लॉकडाउन का 6वां दिन है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने एक बार फिर लोगों से घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

भाजपा नेता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कोरोना के खिलाफ यह लॉकडाउन कितना जरूरी है। उन्होंने कहा, कई लोग पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन क्यों जरूरी है? या लॉकडाउन को 21 दिन का क्यों रखा गया? 

Latest Videos

 

लॉकडाउन आखिरी रास्ता- राजीव चंद्रशेखर
उन्होंने कहा,  लॉकडाउन आखिरी रास्ता है कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए, इसलिए इसको मानना जरूरी है। यह असुविधाजनक और कष्ट भरा हो सकता है फिर भी हमें इसका पालन करना है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के 6 दिन में ही कोरोना के मामलों में कमी आई है। इसलिए अगर हम 15 दिन और इसका पालन ठीक ढंग से करते हैं तो यह इसकी संभावनाएं हैं कि कोरोना के फैलने की दर में काफी कमी आएगी। कोरोना वायरस को लॉकडाउन का पालन कर हराया जा सकता है। एक साथ आकर हम इसे हरा सकते हैं। इसलिए इसका पालन करें, घर पर रहें और सुरक्षित रहें। 

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts