राजेंद्र नगर उपचुनाव रिजल्ट: आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक जीते, बीजेपी के राजेश भाटिया को हराया

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। बता दें कि यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा द्वारा पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थी, जिसके लिए उपचुनाव हुआ था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2022 3:51 AM IST / Updated: Jun 27 2022, 10:37 AM IST

Rajendra Nagar Bypoll Result: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। दुर्गेश पाठक ने करीब 11555 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजेश भाटिया रहे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेम लता रहीं। बता दें कि दुर्गेश पाठक की जीत पर AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने बधाई दी है। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को एक बार फिर AAP पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए धन्यवाद देता हूं। राजेंद्र नगर उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाताओं ने वोट डाले। इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  

केजरीवाल ने दी बधाई : 
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। केजरीवाल ने कहा- राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से शुक्रिया। दिल्ली के लोगों ने हमें जो प्यार दिया है, उसका मैं आभारी हूं। लोगों का यही प्रेम हमें मेहनत और सेवा करने की प्रेरणा देता है। जनता ने हमारे अच्छे काम को एप्रिशिएट किया। धन्यवाद राजेंद्र नगर, धन्यवाद दिल्ली।

Latest Videos

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही राजेंद्र नगर सीट खाली थी। बता दें कि पहले इस सीट पर बीजेपी का दबदबा था लेकिन परिसीमन के बाद यहां आम आदमी पार्टी का दबदबा बढ़ गया था। 

इनके बीच कड़ा मुकाबला : 
राजेन्द्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा था। दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। वो दिल्ली में सिविस सर्विस की तैयारी करने आए थे। लेकिन बाद में जन लोकपाल आंदोलन से जुड़ गए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजेश भाटिया पर दांव लगाया था। राजेश इस क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रेमलता को अपना उम्मीदवार बनाया था। यह सीट आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है, क्योंकि वह राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। 

ये भी देखें : 

रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: आजम खान के दो करीबियों के बीच कांटे का मुकाबला

लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर