
नई दिल्ली। 23 जून को लोकसभा के तीन और विधानसभा के सात सीटों पर उपचुनाव हुआ था। आज मतगणना हुई और परिणाम आए। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विधानसभा उपचुनाव जीत गए हैं। उपचुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है। यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। वहीं, त्रिपुरा के 4 में से तीन सीट बीजेपी ने जीत लिए हैं।
लोकसभा के इन सीटों पर हुआ उपचुनाव
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा लोकसभा सीट पर चुनाव हुए थे। रामपुर से भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा। वह हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। असीम राजा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने रामपुर से चुनाव नहीं लड़ा। बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को हरा दिया है। बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असीम रजा को करीब 42,192 वोटों से शिकस्त दी।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट पर भाजपा ने भोजपुरी एक्टर और गायक दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को मैदान में उतारा। यहां समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम भी चुनावी मैदान में थे। इनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। यहां भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को जीत मिली।
संगरूर: पंजाब के संगरूर में हो रहे चुनाव में AAP ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा। कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी और भाजपा के केवल ढिल्लों भी चुनावी मैदान में थे। शिरोमणि अकाली दल (A) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान चुनान जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हराया।
त्रिपुरा के चार में से तीन विधानसभा सीट पर भाजपा को मिली जीत
टाउन बारदोवाली सीट- भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 6,104 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 17,181 वोट हासिल किए जो चुनाव आयोग के अनुसार कुल मतदान का 51.63 प्रतिशत है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट या कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत वोट मिला।
अगरतला सीट- कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने 3,163 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो कुल पड़े वोटों का 43.46 फीसदी है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक सिन्हा को 14,268 मत (35.57 प्रतिशत) मिले।
जुबराजनगर- माकपा अपना गढ़ भाजपा से 4,572 मतों के अंतर से हार गई। बीजेपी उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 वोट (51.83 फीसदी) मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,197 वोट (39.2 फीसदी) मिले।
सूरमा- भाजपा की स्वप्ना दास ने 16,677 वोट (42.34 प्रतिशत) हासिल करते हुए 4,583 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीआईपीआरए मोथा के बाबूराम सतनामी को 12,094 वोट (30.7 फीसदी) मिले।
यह भी पढ़ें- बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे चुपके से मिलने पहुंचे अमित शाह और फडणवीस से, सरकार बनाने पर चर्चा!
राजिंदर नगर- दिल्ली के राजिंदर नगर में आप के दुर्गेश पाठक का बीजेपी के राजेश भाटिया के बीच मुकाबला हुआ। दुर्गेश पाठक ने राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
आत्मकुर विधानसभा सीट- आंध्र प्रदेश के आत्मकुर में YSR कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम रेड्डी ने 82,888 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा के जी भरत कुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे।
यह भी पढ़ें- द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और कौरव...फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा की विवादित ट्वीट से मचा बवाल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.