पूर्व PM राजीव गांधी की हत्या में शामिल आरोपी संथन की हार्ट अटैक से मौत, चेन्नई के सरकारी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Published : Feb 28, 2024, 02:20 PM IST
Santhan

सार

चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल के डॉ. ई. थेरानिराजन ने कहा कि भर्ती होने के वक्त संथन की हालत गंभीर थी। उन्हें पिछले दिनों कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

पूर्व PM राजीव गांधी। राजीव गांधी हत्या मामले में 7 लोगों को उम्र कैद की सजा मिली थी। इनमें से एक दोषी, जिसका नाम संथन था उसकी आज बुधवार (28 फरवरी) को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। आरोपी की मौत चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में हुई। संथन की उम्र 55 साल थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संथन को लीवर फेलियर की शिकायत के बाद जनवरी में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पता चला कि उसे क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस नामक बीमारी है। बीमारी के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं था।

चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल के डॉ. ई. थेरानिराजन ने कहा कि भर्ती होने के वक्त संथन की हालत गंभीर थी। उन्हें पिछले दिनों कार्डियक अरेस्ट हुआ था। हालांकि शुरू में उन्हें होश आ गया था, लेकिन सुबह 7:30 बजे उनका निधन हो गया। संथन को मूल रूप से 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में शामिल होने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, संथन की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। उन्होंने 32 साल से अधिक समय जेल में बिताया, जिसके बाद उन्हें पांच अन्य दोषियों के साथ नवंबर 2022 में रिहा कर दिया गया था।

श्रीलंका का रहने वाला था संथन 

संथन के अलावा 5 अन्य लोगों को रिहाई के बाद त्रिची केंद्रीय जेल परिसर में एक विशेष शिविर में रखा गया था। इसकी वजह ये थे कि ये सारे के सारे श्रीलंकाई नागरिक थे। हालांकि, उनके पास  पास पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं थे। संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा ने अपनी बुजुर्ग मां से मिलने के लिए श्रीलंका जाने के अनुमती को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। हालांकि, कोई फैसला सामने नहीं आया था। वहीं संथन की मौत पर अस्पताल के डीन ने कहा कि उनके शरीर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल उनके शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें: 'हमने पाकिस्तान से अभिनंदन समेत कतर से लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाया', तिरुनेलवेली में PM मोदी ने क्या कुछ कहा-पढ़िए

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?