राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की, 29 साल से जेल में है

Published : Jul 21, 2020, 11:23 AM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 12:01 PM IST
राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की, 29 साल से जेल में है

सार

जेल में बंद राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में एक अन्य कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने यह कदम उठाया। नलिनी अभी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में बंद हैं। उन्हें राजीव गांधी की हत्या में उम्रकैद की सजा मिली है। 

चेन्नई. जेल में बंद राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में एक अन्य कैदी से झगड़े के बाद नलिनी ने यह कदम उठाया। उसने साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की। नलिनी अभी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में बंद हैं। उन्हें राजीव गांधी की हत्या में उम्रकैद की सजा मिली है। 

1991 से जेल में बंद है, उम्रकैद की सजा भुगत रही नलिनी
नलिनी 29 साल से जेल में बंद हैं। यही नहीं उनकी बेटी का जन्म भी जेल में हुआ था। इससे पहले नलिनी को हाईकोर्ट ने पिछले साल बेटी की शादी के लिए 30 दिन की पैरोल दी थी। नलिनी ने कोर्ट में याचिका लगाकर बताया था कि उसने पिछले 27 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली।

चुनावी रैली में राजीव गांधी की हुई थी हत्या
चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में राजीव गांधी से मिलने के दौरान लिट्टे संगठन की महिला ने अपने आप को मानव बम से उड़ा लिया था। जिसमें राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी। मामले में सभी 7 दोषी 1991 से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे है। दोषियों में पेरारीवलन, मुरुगन, नलिनी, शांतन, रविचंद्रन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस शामिल हैं।

पड़ोसी देश श्रीलंका में रची गई थी साजिश...
नवंबर, 1990 में जाफना (श्रीलंका) में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथियों बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरूगन और शिवरासन ने यह साजिश रची थी। जंगल में घंटों चली गोपनीय बैठक के बाद आखिर प्रभाकरन ने राजीव गांधी की मौत के प्लान पर मुहर लगा दी। प्लान को पूरा करने की जिम्मेदारी चार लोगों को सौंपी गई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?