भारत को मिला पहला राफेल RB 001, राजनाथ सिंह ने बताया क्या है इस फ्रांसीसी शब्द का हिंदी अर्थ

Published : Oct 08, 2019, 02:39 PM ISTUpdated : Oct 08, 2019, 07:16 PM IST
भारत को मिला पहला राफेल RB 001, राजनाथ सिंह ने बताया क्या है इस फ्रांसीसी शब्द का हिंदी अर्थ

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसिसी वायुसेना के विमान में सवार होकर मेरिगनेक पहुंचे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने कहा, "यह समारोह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

पेरिस. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसिसी वायुसेना के विमान में सवार होकर मेरिगनेक पहुंचे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने कहा, "यह समारोह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह समारोह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की गहराई को दर्शाता है। राजनाथ सिंह ने बताया कि राफेल एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ है "हवा का झोंका"। मुझे यकीन है कि यह अपने नाम पर जीवित रहेगा। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की थी। 

राफेल शस्त्र पूजा की तस्वीरें

 

तय समय पर हुई डिलीवरी : राजनाथ सिंह

मेरिनैक (फ्रांस) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मुझे खुशी है कि राफेल विमान की डिलीवरी तय समय पर हो रही है, मुझे विश्वास है कि इससे हमारी वायु सेना में और मजबूती आएगी। मैं चाहता हूं कि हमारे दो प्रमुख लोकतंत्रों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़े।

 

 

राजनाथ सिंह ने कहा, "आज भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

आज का दिन कई मायनों में प्रतीकात्मक : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत में आज दशहरा का त्योहार है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है जहां हम बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं। यह 87 वां वायु सेना दिवस भी है, इसलिए यह दिन कई मायनों में प्रतीकात्मक बन जाता है।"

 

"

 

राफेल की हथियार प्रणाली

राफेल आधुनिक विमान है। इसकी हथियार प्रणाली पाकिस्तान के एफ-16 से ज्यादा शक्तिशाली और ताकतवर है। इसका रडार सिस्टम 84 किमी तक टारगेट को आसानी से डिटेक्ट करता है। यह 100 किमी दायरे में 40 टारगेट को एकसाथ डिटेक्ट कर सकता है। 

 

300 किलोमीटर दूर जमीन पर भी साध सकता है निशाना 

राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी आधुनिक और बेहतर है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों को अपने साथ ले जाने में सक्षम है। इसमें तैनात  मीटिअर मिसाइल 150 किमी दूरी तक हवा में टारगेट पर सटीक निशाना लगा सकती है। मीटिअर से क्रूज मिसाइलों पर भी निशाना लगाया जा सकता है। इसमें लगीं स्कैल्प मिसाइलें 300 किमी दूर जमीन पर स्थित टारगेट पर भी सटीक निशाना लगा सकती हैं। इन मिसाइलों से विमान जमीन से हो रहे हमले से भी सुरक्षित रखती हैं। 

अन्य खासियतें

स्पीड - 2222  किमी/घंटा 

कितनी ऊंचाई तक भर सकता है उड़ान- 15,240 मीटर

मीटिअर मिसाइल:  150 किमी (हवा से हवा में)

स्कैल्प मिसाइल : 300 किमी (हवा से जमीन में)

सुरक्षित एयरस्पेस भेदने की क्षमता

राफेल में किसी भी सुरक्षित एय़रस्पेस को भेदने की क्षमता है। इसे समझने के लिए भारतीय पायलटों को कम से कम 5-6 महीने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video