छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी हाथ से बनी 2 लाख राखी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ

Published : Aug 06, 2022, 07:28 PM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 07:32 PM IST
छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी हाथ से बनी 2 लाख राखी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ

सार

छात्राओं ने सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए हाथ से बनी 2 लाख राखियां भेजी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्राओं के इस प्रयास की प्रशंसा की है। राजनाथ सिंह ने जवानों के लिए राखी बनाने वाली सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया। 

नई दिल्ली। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन आने वाला है। इसे देखते हुए छात्राओं ने सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए हाथ से बनी 2 लाख राखियां भेजी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्राओं के इस प्रयास की प्रशंसा की है। पूर्व सांसद तरुण विजय और स्टूडेंट एंड यूथ फोर तिरुवल्लुवर के कन्वेनर श्रीराम सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में सैनिकों के लिए राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों सेनाओं के ऐसे जवानों को राखी भेजने का प्रबंध किया गया जो सीमा पर तैनात हैं। 

तरुण विजय ने बताया कि पिछली बार रक्षा मंत्री के माध्यम से डोकलाम, सिक्किम सीमा, राजस्थान सीमा, तवांग और चुशुल सीमा सहित गलवान में तैनात जवानों के लिए 25 हजार राखियां भेजी गईं थी। स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत ने पिछले साल आंदोलन शुरू करने में मदद की थी। हम हर साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीमाओं पर भेजने के लिए राखी देते हैं। तरुण विजय ने कहा कि इस साल स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों द्वारा बनाए गए 2 लाख राखी भेजे गए हैं। भरणी विद्यालय करूर तमिलनाडु और तमिलनाडु के 51 स्कूलों की छात्राओं ने 1.5 लाख राखी बनाई। छात्राओं ने 18 भाषाओं में अपना संदेश राखी के साथ भेजा है। 

बाकी राखियां कई केंद्रीय विद्यालय की लड़कियों और आईटीआईटीआई डायोन संस्कृति विद्यालय, देहरादून उत्तराखंड और दिल्ली के रोटी बैंक संगठन और प्राइवेट स्कूलों के एक्शन ग्रुप द्वारा बनाई गई थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में ओली चिकी संथाली आदिवासी लिपि में विशेष संथाली भाषा की राखियां भी बनाई गईं हैं।

राजनाथ सिंह ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद 
राजनाथ सिंह ने जवानों के लिए राखी बनाने वाली सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राखी एक अरब भारतीयों की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। यह हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाएगी। वह इन राखियों को सीमा पर सैनिकों को भेजने के लिए तीनों सेना प्रमुखों को भेजेंगे। 

यह भी पढ़ें- कौन थे दादा साहेब फाल्के, जिनके नाम पर है फिल्मों का सबसे बड़ा अवॉर्ड; कहलाते हैं सिनेमा के पितामह

राजनाथ सिंह ने तरुण विजय और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। प्रसिद्ध कवि और संगीतकार मनोज मुंतशिर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपना लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जवा...' गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम्भवी ने रक्षा मंत्री आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का संचालन किया।
 

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी में जनता की आवाज बन गए थे दुष्यंत कुमार, क्रांतिकारी रचनाओं से हिला दी थी सरकार की नींव

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahatma Gandhi: भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की फोटो किसने और कब खींची थी?
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां