राजनाथ सिंह ने सुकना में 'शस्त्र पूजा' की, बोले- मुझे भरोसा, हमारे जवान एक भी इंच जमीन नहीं जाने देंगे

Published : Oct 25, 2020, 07:39 AM ISTUpdated : Oct 25, 2020, 05:29 PM IST
राजनाथ सिंह ने सुकना में 'शस्त्र पूजा' की, बोले- मुझे भरोसा, हमारे जवान एक भी इंच जमीन नहीं जाने देंगे

सार

पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने सिक्किम के सुकना वार मेमोरियल में शस्त्र पूजा की। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद हैं।

दार्जिलिंग. पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने सिक्किम के सुकना वार मेमोरियल में शस्त्र पूजा की। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद हैं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, भारत चीन की सीमा पर जो तनाव चल रहा है भारत ये चाहता है कि तनाव खत्म हो, शांति स्थापित हो है लेकिन कभी-कभी नापाक हरकत होती रहती है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारे सेना के जवान किसी भी सूरत में अपने भारत की एक इंच भी जमीन किसी दूसरे के हाथों में जाने नहीं देंगे।

दो दिन के दौरे पर हैं राजनाथ सिंह
इससे पहले राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल और सिक्किम पहुंचे। उन्होंने दार्जिलिंग के सुकना में 33 वीं कॉर्प्स मुख्यालय पर भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। यहां उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया।


भारत ने हमेशा पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा
रक्षा मंत्री ने  33 वीं कॉर्प्स के जवानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहे। भारत ने इसी को देखते हुए हमेशा प्रयास भी किया। लेकिन भारतीय जवानों ने सीमाओं, देश की अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा के लिए समय समय पर कुर्बानी दी। 

राष्ट्र और सीमाएं आपके चलते सुरक्षित
जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस समय गलवान में हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। यह राष्ट्र और सीमाएं आपके चलते ही सुरक्षित हैं। 
 
LAC के पास करेंगे शस्त्र पूजा
राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख शनिवार को सुकना सैन्य शिविर पहुंचे। यहां से रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख रविवार को सिक्किम पहुंचेंगे। यहां एलएसी से लगे फॉरवर्ड इलाके का दौरा करेंगे। दशहरे पर राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन के बाद राजनाथ उन्हें संबोधित भी करेंगे।

BRO द्वारा निर्मित परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 और 25 अक्टूबर को दार्जिलिंग और सिक्किम में रहेंगे। इस दौरान वे सिक्किम में बीआरओ द्वारा निर्मित कईं सड़क परियोजनाओं और पुलों का उद्घाटन करेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tirupati Ghee Scam: तिरुपति लड्डू के घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED ने 230 करोड़ की सप्लाई पर खोला राज
BCCI Sports Act: SC के सवाल पर बोर्ड बोला-Notification का इंतजार, 27 अक्टूबर को ही जवाब, आखिर क्यों?