
राजसमंद. RAJSAMAND Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान की राजसमंद सीट पर गिनती पूरी हो गई है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी महिमा विश्वेश्वर सिंह (Mahima Kumari Mewar) ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। उन्होंनेकांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर (Dr. Damodar Gurjar Rajasthan) धूल चटा दी है।
राजसंमद से चुनाव जीतीं महिमा कुमारी राजपरिवार की बहू
राजसंमद लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी महिमा कुमारी ने पौने चार लाख से भी ज्यादा वोटों से यह चुनाव जीता है। उनके सामने कांग्रेस ने डॉक्टर दामोदर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया था। राजसमंद में महिमा कुमारी 389992 वोटों से आगे। भाजपा की बढ़त बरकरार। महिमा कुमारी को 774581 व कांग्रेस प्रत्याशी 384589 वोट मिले हैं। महिमा कुमारी मेवाड़ा, पूर्व राजपरिवार की बहू हैं। उनके पति विश्वराज सिंह मेवाड़ा हैं। जो राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट से विधायक हैं। मतगणना शुरु होने के साथ ही महिला कुमार मेवाडा ने बढ़त बना ली थी और यह बढ़त लगातार जारी रही। कुछ घंटों के बाद दामोदर गुर्जर मतगणना स्थल से रवाना हो गए थे।
राजसमंद लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी को जीत मिली थी।
- दिया कुमारी को 69.6 फीसदी (863039) वोट मिले थे।
- 2014 के आम चुनाव में भाजपा के हरिओम सिंह राठौड़ यहां से सांसद बने थे।
- हरिओम सिंह के पास 18.83 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। उनपर 27.28 लाख रुपए कर्ज था।
- 2009 में कांग्रेस के गोपाल सिंह ने राजसमंद सीट जीता था।
- ग्रेजुएट प्रोफेशनल गोपाल सिंह के पास 41.06 लाख रुपए की संपत्ति थी। कर्ज 4.89 लाख रुपए था।
- राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की स्थापना 2008 में परिसीमन के कारण हुई थी।
- राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आठ विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं।
नोटः राजसमंद लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान यहां पर कुल वोटर्स की संख्या 1912911 थी, जबकि 2014 में कुल वोटर 1701194 थे। 2019 में यह सीट बीजेपी के नाम थी। राजस्थान की वर्तमान उप मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद दीया कुमारी को 863039 वोट मिला था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार देवकीनंदन (काका) को 551916 वोटों से हराया था। काका को 311 23 वोट मिला था। वहीं, 2014 में राजसमंद की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ को वोट देकर सांसद बनाया। राठौड़ को 644794 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल सिंह शेखावत को 249089 वोट मिला था।
यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.