शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी की हैट्रिक, अरुण कुमार सागर दूसरी बार बने सांसद

Published : Jun 04, 2024, 06:32 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 10:01 PM IST
SHAHJAHANPUR-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

SHAHJAHANPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के शाहजहांपुर (SC) से अरुण कुमार सागर (Arun Kumar Sagar) ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा की हैट्रिक लगी है।

SHAHJAHANPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के शाहजहांपुर (SC) से अरुण कुमार सागर (Arun Kumar Sagar) ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा की हैट्रिक लगी है। अरुण सागर ने सपा की ज्योत्शना गोंड (Jyotsna Gond) 55521 मतों के अंतर से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं। बसपा ने डूड राम वर्मा (Dod Ram Verma) तीसरे स्थान पर रहे। 

शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के अरुण कुमार सागर शाहजहांपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- 12वीं पास अरुण कुमार सागर ने अपनी संपत्ति 4.34 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 11.79 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कृष्णा राज को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले कृष्णा के पास 1.65 करोड़ की संपत्ति थी। उनपर 36 लाख रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मिथलेश को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले मिथलेश के पास 80.35 लाख रुपए की संपत्ति थी। वे 17.46 लाख रुपए के कर्जदार थे।

- 2004 के चुनाव में कांग्रेस के कुंवर जितिन प्रसाद को जीत मिली थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले कुंवर जितिन प्रसाद के पास 1.71 करोड़ रुपए संपत्ति थी। उनपर 6.52 लाख रुपए कर्ज था।

नोटः शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर वोटर्स की कुल संख्या 2114201 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1979294 थी। 2019 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार सागर को जीत मिली थी। उन्होंने 688990 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर को हराया था। जौहर को 420572 वोट मिला था। वहीं, 2014 में इस सीट पर कमल खिला था। कृष्णा राज 525132 वोट के साथ सांसद बने थे। उन्होंने बसपा कैंडीडेट उमेद सिंह कश्यप (289603) को मात दी थी।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड