संत कबीर नगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, सपा के पप्पू निषाद ने बीजेपी प्रवीण निषाद को किया चारों खाने चित

SANT KABIR NAGAR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में संतकबीर नगर लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हरा दिया है।

rohan salodkar | Published : Jun 1, 2024 1:52 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 08:08 PM IST

SANT KABIR NAGAR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में संतकबीर नगर लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हरा दिया है। पप्पू निषाद को जहां 254310 लाख मत मिले, वहीं प्रवीण निषाद को 184256 लाख वोट ही प्राप्त हुए। ऐसे में पप्पू निषाद ने 70054 हजार मतों से जीत हासिल कर ली। बसपा के नदीम असरफ (Nadeem Ashraf) तीसरे स्थान पर रहे।

 

Latest Videos

संत कबीर नगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल प्रवीण कुमार ने अपनी संपत्ति 43 लाख रुपए बताई थी। उनपर 23.26 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के आम चुनाव में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने इस सीट को अपने नाम किया था। उनकी छवि साफ थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले शरद ने अपनी संपत्ति 36.97 लाख रुपए बताई थी। वह 71800 रुपए के कर्जदार थे।

- 2009 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को जीत मिली थी।

- 12वीं पास भीष्म शंकर पर 3.19 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। उनपर 11.25 लाख रुपए कर्ज था।

- संत कबीर नगर में 5 विधानसभा क्षेत्र (आलापुर, मेहदावल, खलीलाबाद, धना घट्टा और खजनी) शामिल हैं। इनमें से आलापुर, धना घट्टा और खजनी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

- 5 सितंबर 1997 को संत कबीर नगर नया जिला बना था।

नोटः 2019 के इलेक्शन में संत कबीर नगर सीट पर 1962903 मतदाता थे, जबकि 2014 वें कुल वोटर 1904315 थे। बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद 2019 में सांसद बने, उन्हें 467543 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले बसपा प्रत्याशी भीष्म शंकर को 431794 वोटों मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में संत कबीर नगर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शरद त्रिपाठी को 348892 वोट देकर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीष्म शंकर उर्फ ​​कुशल तिवारी को हराया था। शंकर को 250914 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts