शिरूर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, शरद पवार के अमोल कोल्हे को मिली बंपर जीत

SHIRUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NCP (Sharad Pawar) ने महाराष्ट्र की शिरूर सीट जीत ली है। एनसीपी उम्मीदवार अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) ने यह चुनाव जीत लिया है।

Arvind Raghuwanshi | Published : May 30, 2024 12:57 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 11:48 PM IST

SHIRUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NCP (Sharad Pawar) ने महाराष्ट्र की शिरूर सीट जीत ली है। एनसीपी उम्मीदवार अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) ने यह चुनाव जीत लिया है। जिन्होंने अजीत पवार वाली शिवसेना के उम्मीदवार अधलराव शिवाजी दत्तात्रेयको बड़े अंतर से हराया।

 महाराष्ट्र की शिरूर सीट पर अमोल कोल्हे को 698692 वोट मिले तो वहीं अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय (एनसीपी अजीत पवार) को 557741 वोट ही मिले। वह यह चुनाव 140951 वोट से हार गए।

Latest Videos

शिरूर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में शिरूर सीट से एनसीपी के अमोल रामसिंग कोल्हे ने जीत दर्ज की थी।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल अमोल ने अपनी संपत्ति 4.33 करोड़ रुपए बताई थी। वह 14.88 लाख रुपए के कर्जदार थे।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय को जीत मिली थी। उनपर 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।

- अधलराव ने अपनी संपत्ति 25.38 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 6.18 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में भी शिवसेना के अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय को जीत मिली थी। उनके खिलाफ चार केस दर्ज थे।

- पोस्ट ग्रेजुएट अधलराव ने अपनी संपत्ति 12.71 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 1.62 करोड़ रुपए कर्ज था।

- शिरूर लोकसभा सीट 2008 में बनी थी। यह महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक प्रशासनिक उप-जिला है।

- 2011 की जनगणना के अनुसार शिरूर तालुका की जनसंख्या 385414 थी।

नोटः शिरूर लोकसभा चुनाव 2019 में 2175529 मतदाता, जबकि 2014 में 1824112 मतदाता थे। 2019 के चुनाव में शिरूर की जनता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जिताया था। डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे को 635830 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले शिवसेना उम्मीदवार अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय को 58483 वोट मिला था। वहीं, 2014 का चुनाव शिवसेना ने जीता था। अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय 643415 वोट पाकर सांसद बने थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निकम देवदत्त जयवंत (341601 वोट) को 301814 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts