संभल लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, सपा ने फिर से बीजेपी के परमेश्वर लाल को दी शिकस्त

Published : Jun 04, 2024, 06:29 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:16 PM IST
SAMBHAL-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

SAMBHAL Lok Sabha Election Result 2024: संभल सीट पर बीजेपी एक बार फिर हार हुई है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी (Parmeshwar Lal Saini) सपा के जियाउर्रहमान बर्क (Zia Ur Rehman) ने उन्हें 1.14 लाख से ज्यादा वोटो से शिकस्त दी है। 

SAMBHAL Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने संभल सीट पर परमेश्वर लाल सैनी (Parmeshwar Lal Saini) को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने यहां से जियाउर्रहमान बर्क (Zia Ur Rehman) और बसपा ने चौधरी सुल्तान अली (Chaudhary Saulat Ali) को उतारा है। सपा उम्मीदवार जिया उर रहमान बर्क को 543260 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी 428883 वोट लेकर उनसे आगे निकल गए हैं। बसपा प्रत्याशी चौधरी सुल्तान अली को अब तक 69466 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 1.14 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। 

संभल लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में संभल से समाजवादी पार्टी के डॉ. शफीकुर रहमान बर्क को जीत मिली थी। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले शफीकुर रहमान के पास 1.32 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। उनपर कोई कर्ज नहीं था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह संभल से जीतकर सांसद बने थे। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट सत्यपाल ने अपनी संपत्ति 1.99 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2009 के चुनाव में डॉ. शफीकुर रहमान बर्क को यहां जीत मिली थी। तब वह बसपा में थे।

- शफीकुर रहमान ने 2009 में अपनी संपत्ति 70.59 लाख रुपए बताई थी।

- 2004 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने संभल सीट जीता था।

- डॉक्टरेट करने वाले राम गोपाल पर कोई केस दर्ज नहीं था। उनकी संपत्ति 79.53 लाख रुपए की थी।

नोटः 2019 के चुनाव में संभल संसदीय सीट पर 1828764 मतदाता थे, जबकि 2014 के चुनाव में 1693229 वोटर थे। सपा प्रत्याशी डॉ. शफीकुर रहमान बर्क को 658006 वोट देकर जनता से सांसद बनाया। भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर थी। परमेश्वर लाल सैनी को 483180 वोट मिला था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह 2014 में सांसद बने थे। 360242 वोट पाकर उन्होंने सपा उम्मीदवार डॉ. शफीक-उर रहमान बर्क को 5174 वोट से हराया था। बर्क को 355068 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!