Rajyasabha Election : 6 राज्यों की 13 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव, इस साल पूरा हो रहा 75 सदस्यों का कार्यकाल

पांच राज्यों के चुनावों के बाद अब पार्टियों का जोर राज्यसभा चुनावों पर है। इस चुनाव में सीधे तौर पर जनता के वोट नहीं डाले जाते, लेकिन जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि ही इस चुनाव में वोट करते हैं। यानी, जनता जिन जनप्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा भेजती है, उनके वोट राज्यसभा में काफी मायने रखते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 11:25 AM IST

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनावों के बाद अब देश में राज्यसभा चुनावों (Rajya sabha Election 2022) की चर्चा है। इस साल यानी 2022 में राज्यसभा के 75 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें से 7 नामित सदस्य भी हैं। 6 राज्यों की 13 सीटों पर तो 31 मार्च (31 march Rajya sabha election) को चुनाव है। इन चुनावों से आम आदमी का तो सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं है, लेकिन आम आदमी के वोटों से ही किसी भी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य राज्यसभा पहुंचते हैं। पांच राज्यों के चुनावों में से चार में भाजपा जीती है। इन राज्यों में भगवा पार्टी पहले से थी, लेकिन पंजाब का मामला अलग हो गया है। इस राज्य के चुनावों के बाद राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है, जबकि कांग्रेस के सदस्य कम हो जाएंगे। ऐसा क्यों... आइये समझते हैं... 

इसी महीने 6 राज्यों की 13 सीटों पर चुनाव
31 मार्च को देश के छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। इनमें से पांच सीटें पंजाब की हैं। इसके अलावा असम की 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में एक, केरल में 3, नागालैंड और त्रिपुरा में 1-1 सीटें शामिल हैं। पंजाब के 5 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होगा, जबकि अन्य राज्यों के सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। 

आम आदमी पार्टी को पंजाब में फायदा
चूंकि पंजाब के चुनावों में 92 सीटों पर आम आदमी ने कब्जा जमाया है, ऐसे में यहां राज्यसभा चुनावों में उसे सीधी जीत मिलेगी। अभी पंजाब की 5 सीटों में से 2 अकाली दल, 2 कांग्रेस और एक भाजपा के पास हैं। लेकिन 117 में से 92 सीटें आने के बाद साफ है कि यहां सिर्फ आम आदमी पार्टी ही अपने सदस्यों को राज्यसभा भेज पाएगी, क्योंकि इसके लिए वोट जनप्रतिनिधि ही करते हैं। राज्यसभा में अभी तक आप के तीन सांसद हैं। यानी अब इस पार्टी के 8 सांसद राज्यसभा में होंगे।

यह भी पढ़ें केरल से राज्यसभा जा सकते हैं कांग्रेस के ये नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर सुझाए नाम 

राज्यसभा में किस पार्टी के कितने सांसद 
कुल सीटें    245

भाजपा     97
एनडीए    114    
कांग्रेस     34 
आप        3
सपा        5 

इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म
राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उसमें आनंद शर्मा, रिपुन बोरा, सुखदेव सिंह, नरेश गुजराल, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह और एके एंटनी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित है। वर्तमान राज्यसभा में 245 सदस्य हैं। 233 सदस्यों को विधानसभा सदस्यों द्वारा चुना जाता है और 12 को राष्ट्रपति नामित करते हैं। नामित सदस्य कला, साहित्य, खेल और अन्य सेवाओं से लिए जा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें Inside Story: अभी खत्म नहीं हुई है योगी-अखिलेश की 'जंग', राज्यसभा चुनाव में दिखेगा रोचक मुकाबला 

Share this article
click me!