राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने देखा रावण दहन, देशभर में दशहरा की धूम

Published : Oct 12, 2024, 11:28 PM ISTUpdated : Oct 12, 2024, 11:38 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रावण दहन देखा। देशभर में दशहरा धूमधाम से मनाया गया और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

PREV
16

लाल किला के माधव दास पार्क में रामलीला में रावण वध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए गए।

26

देश भर में दशहरा का पर्व मनाया गया और लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।

36

दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध किए जाने की परंपरा को हर साल निभायी जाती है।

46

दशहरा का पर्व, पूरे देश में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा उत्सव के बाद मनाया जाता है।

56

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में दशहरा पर 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। यह रावण न केवल सबसे ऊंचा पुतला था बल्कि इको फ्रेंडली भी था। इसको बनाने में करीब 30 लाख रुपये का खर्च आया।

66

द्वारका के श्रीराम लीला सोसाइटी के आयोजक राजेश गहलोत ने बताया कि रामलीला के दौरान 92 फीट ऊंचा अयोध्या राम मंदिर की रेप्लिका भी बनायी गई थी।

यह भी पढ़ें:

विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories