
नई दिल्ली। राम मंदिर (Ram Mandir) का दर्शन करने के लिए अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम भक्तों के लिए खोला गया। भीड़ इतनी है कि प्रशासन को उसे कंट्रोल करने में भारी मशक्कत हो रही है।
इस बीच भाजपा के मुख्यमंत्रियों के राम मंदिर आने का प्लान भी बन गया है। भाजपा की सरकार वाले सभी राज्यों के सीएम अपनी-अपनी कैबिनेट के साथ राम मंदिर आएंगे। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। वह 31 जनवरी को अयोध्या आने वाले हैं।
1 फरवरी को योगी आदित्यनाथ जाएंगे राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 फरवरी को राम मंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलला के दर्शन करने आएंगे।
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अयोध्या आने का यह है प्लान
यह भी पढ़ें- Watch Video: राम मंदिर के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील
पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा-फरवरी में न जाएं राम मंदिर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से फरवरी में अयोध्या जाने से परहेज करने का आग्रह किया है। मंत्री मार्च में दर्शन के लिए राम मंदिर जा सकते हैं। पीएम ने वीआईपी के दौरे के दौरान लागू होने वाले प्रोटोकॉल के कारण भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए मंत्रियों से कहा है कि वे फरवरी में अयोध्या जाने से परहेज करें। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पीएम ने मंत्रियों से अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद जनता से मिले फीडबैक के बारे में भी पूछा।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर: परिसर में 13 और मंदिर बनेंगे, ऋषियों के साथ जटायु की भी प्रतिमा लगाई जाएगी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.