
Ram Lalla Pran Pratishtha. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए साधू संतों का आगमन शुरू हो गया है। इस बीच एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। जैसे ही साधु संतों की टोली मुख्य गेट से अंदर आने लगी तो गेट के ऊपर बैठे भगवान हनुमान के प्रतीक बानर राज ने फूल बरसाने शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर साधू संत भी खुद को नहीं रोक पाए और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरी अयोध्या गूंज उठी।
वीडियो में देखें कैसे हनुमान जी फूल बरसा रहे
वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या में एंट्री के लिए मुख्य गेट बना हुआ है। यहां जब साधू संत आने लगे तो बानर राज ने फूल बरसाने शुरू कर दिए। यह अलौकिक दृश्य देखकर लोगों ने मन ही मन भगवान राम को याद किया और हनुमान जी के जयकारे लगाए। यह वीडियो अपने आप में राम मंदिर रहस्य को उजागर करता है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: जानें कैसा रहेगा आज अयोध्या का मौसम
मौसम विभाग ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बनी रहेगी। सुबह के समय बिजिविलीटी 100 से 400 मीटर तक रहेगी और यह दिन चढ़ने के साथ और भी साफ होता जाएगा। हल्के कोहरे का असर राम नगर अयोध्या पर बना रहेगा। दोपहर 12 बजे तक मौसम एक दम साफ होगा और चटख धूप भी खिलेगी। यानि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मौसम कोई बाधा नहीं बनने जा रहा है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.