मोदी के मंत्री की सलाह- आजाद-सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा, उन्हें BJP में शामिल हो जाना चाहिए

Published : Sep 02, 2020, 08:55 AM ISTUpdated : Sep 02, 2020, 12:33 PM IST
मोदी के मंत्री की सलाह- आजाद-सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा, उन्हें BJP में शामिल हो जाना चाहिए

सार

 कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर जारी विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच मोदी के एक मंत्री ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को भाजपा में शामिल में होने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा है।

नई दिल्ली. कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर जारी विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच मोदी के एक मंत्री ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को भाजपा में शामिल में होने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा है। उन पर भाजपा से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। इसलिए इन दोनों नेताओं को भाजपा में आना चाहिए। जैसा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। 

रामदास अठावले ने कहा, आजाद और सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा है, उन्हें फैसला लेना चाहिए। जिन लोगों ने कांग्रेस को खड़ा किया, उन पर ही राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं। ये गलत है। 

अगली बार एनडीए को 350 सीटें मिलेंगी
अठावले ने कहा, एनडीए सरकार आगे भी सत्ता में रहेगी। अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए को 350 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा आम लोगों की पार्टी है। यहां सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
 
23 नेताओं की चिट्ठी से हुआ हंगामा
कांग्रेस के 23 नेताओं ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी। इन नेताओं के पत्र के बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा था और नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया तेज करने के लिए कही थी। हालांकि, बाद में उनके अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। उधर, राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने, नेताओं पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। इसके बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने नाराजगी जताई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?