राष्ट्रपति कोविंद 1 साल तक अपनी सैलरी का 30% हिस्सा देंगे दान, पहले ही दे चुके हैं एक महीने का वेतन

कोरोना महामारी में मदद देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐलान किया कि वह एक साल तक अपने वेतन का 30% हिस्सा दान करेंगे। इससे पहले रामनाथ कोविंद ने मार्च में PM-CARES फंड में एक महीने का वेतन दे दिया था। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार से अधिक हो गई है।

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 10:22 AM IST / Updated: May 14 2020, 04:10 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना महामारी में मदद देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐलान किया कि वह एक साल तक अपने वेतन का 30% हिस्सा दान करेंगे। इससे पहले रामनाथ कोविंद ने मार्च में PM-CARES फंड में एक महीने का वेतन दे दिया था। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3725 नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिले। बुधवार को 1495 संक्रमित मिले। इधर, 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1946 मरीज ठीक हुए। यह एक दिन में मरीजों के स्वस्थ होने की सबसे बड़ी संख्या है। देश में अब तक 26 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2251 लोगों की मौत हो चुकी है। 

PM केयर्स फंड से 3100 करोड़ रु जारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ जंग में 3100 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस राशि में से करीब 2000 करोड़ रुपए वेंटिलेटर की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, इस रकम में से 1000 करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने के लिए जारी किए गए हैं।

पंड के 2000 करोड़ रुपए से वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, PM केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ जंग में 3100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसमें से करीब 2000 करोड़ रुपए से वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे। वहीं, 1000 करोड़ रुपए से प्रवासी मजदूरों की देखभाल की जाएगी। वहीं, 100 करोड़ रुपए वैक्सीन के विकास पर खर्च किए जाएंगे।

28 मार्च को PM-CARES फंड का गठन हुआ

कोरोना के खिलाफ जंग में बनाया गया था फंडपीएम मोदी ने 28 मार्च को कोरोना के खिलाफ जंग के लिए PM-CARES फंड का गठन किया था। साथ ही उन्होंने लोगों से इसमें चंदा देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा था, देशभर से लोगों ने COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का ख्याल रखते हुए पीएम केयर्स फंड का गठन किया। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा।

Share this article
click me!