रामटेक लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, उद्धव का चला जादू, एकनाथ शिंदे यहां भी हारे

Published : Jun 04, 2024, 05:20 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 12:56 AM IST
Lok Sabha Election

सार

RAMTEK Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की रामटेक (SC) सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मी श्याम कुमार बार्वे ने शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी राजू देवनाथ परवे को हराया है।

रामटेक. RAMTEK Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की रामटेक (SC) सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मी श्याम कुमार बार्वे ने शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी राजू देवनाथ परवे (Raju Deonath Parve) को हराया है।

रामटेक (SC) सीट पर रश्मी श्याम कुमार बार्वे को 613025 मिले तो वहीं शिवसेना के प्रत्याशी राजू देवनाथ परवे को  536257 वोट ही मिले हैं।

रामटेक लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के कृपाल बालाजी तुमाने ने जीत दर्ज की थी।

- कृपाल के पास 9.56 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। उनपर 42.28 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के आम चुनाव में शिवसेना के कृपाल बालाजी तुमाने सांसद बने थे।

- कृपाल बालाजी पर एक केस दर्ज था। उनकी संपत्ति 4.65 करोड़ रुपए थी।

- 2009 में कांग्रेस के वासनिक मुकुल बालकृष्ण ने यह सीट जीता था।

- मुकुल वासनिक पर एक केस दर्ज था। उनके पास 31.11 लाख रुपए की संपत्ति थी।

- 2004 में शिवसेना के मोहिते सुबोध बाबूराव ने जीत दर्ज की थी। उनपर चार केस दर्ज थे।

- ग्रेजुएट प्रोफेशनल मोहिते सुबोध के पास 44.72 लाख रुपए संपत्ति थी।

नोटः रामटेक लोकसभा चुनाव 2019 में 1922764 मतदाता थे, जबकि 2014 के दौरान यहां पर 1677266 वोटर थे। शिवसेना उम्मीदवार कृपाल बालाजी तुमाने 597126 वोट पाकर 2019 में सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किशोर उत्तमराव गजभिए को हराया था। उन्हें 470343 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में रामटेक की जनता ने शिवसेना को दिया बहुमत। 519892 वोट पाकर कृपाल बालाजी तुमाने विजयी बने। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार मुकुल वासनिक को 344101 वोट मिला था।

 

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?