कृष्णानगर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, फिर चला महुआ मोइत्रा का जादू, 50 हजार वोटों से दर्ज की जीत

Published : Jun 04, 2024, 05:20 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 05:11 PM IST
Krishnanagar-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

Krishnanagar Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर सीट से AITC की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने विजयश्री प्राप्त की है। इन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी राजमाता अमृता रॉय (Amrita Roy) को हराया है। 

Krishnanagar Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर सीट से AITC की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने विजयश्री प्राप्त की है। इन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी राजमाता अमृता रॉय (Amrita Roy) को हराया है। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा को यहां से कुल 624711 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार अमृता रॉय को 567628 वोट मिले हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार S.M. SADI को 179063 मत मिले हैं।

कृष्णानगर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- AITC प्रत्याशी महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर की जनता ने 2019 का लोकसभा चुनाव जितवाया था। मोइत्रा के पास इस चुनाव में 2 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी जबकि 6 लाख का कर्ज था।

- 2014 में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट पर AITC कैंडीडेट तापस पॉल को आर्शीवाद दिया था। पॉल ने 2014 के चुनाव में 2 करोड़ की दौलत थी। बता दें, इस चुनाव में तापस के ऊपर कुल 4 क्रिमिनल केस दर्ज था।

- कृष्णानगर लोकसभा चुनाव 2009 एआईटीसी कैंडीडेट तापस पाल ने जीता और पहली बार सांसद बने।

-2009 के इलेक्शन में तापस ने अपनी प्रॉपर्टी की कीमत 96 लाख रु. घोषित किया था। इस चुनाव में इनके ऊपर कुल 5 केस दर्ज था।

- 2004 में कृष्णानगर की जनता ने सीपीएम को बहुमत दिया था। इस बार ज्योतिर्मयी सिकदर को कृष्णानगर की कुर्सी मिली थी। 12वीं पास सिकदर के पास 75 लाख की संपत्ती थी और इस दौरान इनपर 1 केस दर्ज था।

नोटः कृष्णानगर लोकसभा चुनाव 2019 में यहां कुल 16,31,698 वोटर थे, जबकि 2014 में यह संख्या 14,76,783 थी। 2019 में ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा को 6,14,872 वोट मिले और पहली बार सांसद बनकर आईं। बीजेपी के कल्याण चौबे दूसरे नंबर पर रहते हुए 5,51,654 प्राप्त किए थे। 2014 में कृष्णानगर की सीट पर AITC उम्मीदवार तापस पॉल ने कब्जा किया था। उन्होंने 4,38,789 वोट पाकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रत्याशी शांतनु झा को हराया था। झा को कुल 3,67,534 वोट मिले थे।


पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?