
Ranya Rao gold smuggling case: इसी महीने बैंगलुरू एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ की गई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हाल ही में पुलिस को पता चला है कि वह पहली बार दुबई से बैंगलुरू सोने की तस्करी कर रहीं थीं। सोना चुराने का प्लान उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई।
कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। सोने की कीमत करीब ₹12.56 करोड़ रुपए है। रान्या इसे अपनी शरीर पर छिपाकर ला रही थीं। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने सोने को अपनी जीन्स और जूतों में छिपाया था, और इस तकनीक को उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर सीखा था।
जांच के दौरान यह सामने आया कि रान्या ने पिछले एक वर्ष में दुबई के लिए 30 यात्राएं की थीं, और प्रत्येक यात्रा में उन्होंने कई किलोग्राम सोना तस्करी किया था। रान्या को हर एक किलोग्राम सोने के बदले 1 लाख रुपये मिलते थे, जिससे प्रति यात्रा उनकी आय ₹12-13 लाख होती थी।
वे सोने को छिपाने के लिए विशेष रूप से संशोधित जैकेट और बेल्ट का उपयोग करती थीं। इस बार उन्होंने सोने को अपनी जैकेट में छिपाया था। पुलिस पूछताछ के दौरान रान्या राव ने बताया कि तस्करी की कोशिश से दो हफ्ते पहले तक उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कॉल आ रहे थे। आगे उन्होंने कहा,"सोना दो प्लास्टिक कवर वाले पैकेट में था। मैंने हवाई अड्डे के वॉशरूम में सोने की छड़ें अपने शरीर से चिपका लीं। मैंने इसे अपनी जीन्स और जूतों में छिपाया। यह तरीका मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर सीखा।" हालांकि, उनका ये बयान डीआरआई के सामने दिए गए उनके पहले बयानों से अलग है।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया में 10 घंटे परेशान हुए लोग, करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग, सामने आई ये अजीबोगरीब वजह
बता दें कि रान्या राव, कर्नाटक डीजीपी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोना तस्करी करने की कोशिश के दौरान पकड़ी गईं। यह ₹12.56 करोड़ मूल्य का सोना सोने की बिस्किट्स के रूप में उनके शरीर से बंधा हुआ था।
पुलिस जांच के मुताबिक रान्य राव ने खुलासा किया कि दुबई हवाई अड्डे पर उन्होंने पहले क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी, फिर वॉशरूम के अंदर सोने की छड़ों को अपने शरीर पर चिपकाया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्हें कॉन्टैक्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं पता थी। रान्या ने दावा किया, "मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि मुझे कॉल किसने किया। कॉलर की आवाज अफ्रीकी-अमेरिकी लहजे में थी। वह लगभग 6 फीट लंबा और गोरे रंग का व्यक्ति था।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.